scriptपाकसेना की गोली से कश्मीर में बंगाल का जवान शहीद | Soldier of Bengal martyred in Kashmir with Pak army shot | Patrika News

पाकसेना की गोली से कश्मीर में बंगाल का जवान शहीद

locationकोलकाताPublished: Aug 25, 2019 03:57:47 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– अलीपुरदुआर के कालचीनी का जवान गोलियों का जवाब देते हुए देश के लिए शहीद हो गया

पाकसेना की गोली से कश्मीर में बंगाल का जवान शहीद

पाकसेना की गोली से कश्मीर में बंगाल का जवान शहीद



अलीपुरदुआर
पाक सेना के साथ लड़ते हुए कश्मीर में बंगाल के अलीपुरदुआर के कालचीनी के रहने वाला जवान शहीद हो गया। शुक्रवार की सुबह यह शोक संदेश मिलते ही पूरे इलाके में शोक की छाया उतर आई। जवान का नाम राजीव थापा (34) है। वह कालाचीनी मेचपाड़ा चायबागान का निवासी था। भारतीय सेना के गोर्खा रेजीमेंट का जवान था। पोस्टिंग कश्मीर में थी। सूत्रों के अनुसार राजीव थापा पाक के नापाक हमले का सामना करते हुए शुक्रवार की भोर में गोली का शिकार हो गया। मात्र डेढ़ महीने पहले ही राजीव घर आया था। छुट्टी के बाद वह अपने ड्यूट के लिए रवाना हुआ था। उसे या उसके परिवार वालों को नहीं लगा था कि यह उनकी आखरी भेंट है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार काकभोर कश्मीर के नौसेरा सेक्टर के जवान को निशान बनाकर पाक सेना ने गोलियों की बरसात कर दी। उसका जवाब भारतीय सेना की गोर्खा रेजीमेंट के जवानों ने भी दिया। दोनों पक्ष के बीच काफी देर तक लड़ाई होने के बाद भोर साढ़े चार बजे के करीब राजीव को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाने के पहले ही मौत हो गई। उसके शहीद होने की खबर घरवालों को सुबह ही मिल गई। शहीद की मां बीमार है और बिस्तर पर ही है। पिता है साथ ही वहीं पत्नी और मात्र आठ माह की बेटियां है जिसने अपने पिता को सदा के लिए खो दिया। जवान के मौत की खबर से पूरा गांव ही नहीं जिला और राज्य में भी शोक का माहौल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो