scriptसियालदह फ्लाईओवर की मरम्मत जल्द : मेयर | soon sealdah flyover is going to be repared. | Patrika News

सियालदह फ्लाईओवर की मरम्मत जल्द : मेयर

locationकोलकाताPublished: Apr 05, 2019 04:37:33 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– सियालदह फ्लाईओवर की जल्द ही मरम्मत की जाएगी। इसकी जानकारी शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने दी।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

सियालदह फ्लाईओवर की मरम्मत जल्द : मेयर

कोलकाता. महानगर के प्राचीनतम फ्लाईओवरों में से एक सियालदह फ्लाईओवर (विद्यापति सेतु) का स्वास्थ्य कुछ खास अच्छा नहीं है। इसकी जल्द मरम्मत ना हुई तो हालत और बुरी हो सकती है। सेतु के बिगड़ते हाल को देखते हुए शहरी विकास मंत्रालय की ओर से संबधित इंजीनियरों को इसके स्वास्थ्य का परीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। निर्देशानुसार इंजीनियरों ने जांच की प्राथमिक रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी है। इसकी जानकारी देते हुए मेयर व मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार फ्लाईओवर में कई त्रुटियां पाई गई है। हालत अभी इतनी गंभीर नहीं है कि तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया जाए, पर आगामी 2 महीने के अंदर रिर्पोट आते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय की ओर से फ्लाईओवर के नीचे और उसके आस-पास बैठे व्यवसाइयों से दुकानों को हटाने को लेकर बात हो गई है। उनके पुनर्वासन की व्यवस्था के बारे में भी विचार किया जा रहा है। उनके अनुसार वर्तमान समय में शहरी विकास मंत्रालय की ओर से सियालदह फ्लाईओवर के अलावा महानगर के 9 अन्य सेतुओं के स्वास्थ्य समीक्षा का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ज्ञात हो कि गत 4 सितम्बर 2018 को अचानक दक्षिण कोलकाता का माझेरहाट ब्रिज गिर जाने की वजह से पूरा दक्षिण कोलकाता थम गया था। इंजीनियरों ने बताया कि सेतु की हालत अंदर ही अंदर इतनी जर्जर हो चुकी थी कि वह वाहनों का भार संभाल नहीं पाया और गिर गया। उक्त हादसे के बाद से ही प्रशासन की नींद खुली और शहर के सभी सेतुओं का स्वास्थ्य परिक्षण शुरू किया गया। हालांकि उस हादसे के ६ महीने बीत जाने के बाद भी अब तक माझेरहाट सेतु की मरम्मत नहीं हो पाई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो