scriptसौरव गांगुली ने खरीदा नया घर जानिए कितने करोड़ का उनका नया बंगला | Sourav Gnguli New Bunglow in Kolkata | Patrika News
कोलकाता

सौरव गांगुली ने खरीदा नया घर जानिए कितने करोड़ का उनका नया बंगला

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली अपनी बेहला स्थित पुश्तैनी कोठी को छोडक़र नए बंगले में प्रवेश करेंगे। कोलकाता के बीचों बीच उनका नया बंगला कई करोड़ का है।

कोलकाताMay 20, 2022 / 06:16 pm

Paritosh Dube

सौरव गांगुली ने खरीदा नया घर जानिए कितने करोड़ का उनका नया बंगला

सौरव गांगुली ने खरीदा नया घर जानिए कितने करोड़ का उनका नया बंगला

कोलकाता. बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता में नया बंगला खरीदा है। 23.6 क_ा जमीन पर दो मंजिला बंगले की अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपए बताई गई है। वे अभी तक बेहला स्थित अपने पुश्तैनी घर में रहे रहे थे। उनके करीबियों के मुताबिक दादा जल्द ही कोलकाता के लोअर राउडन स्ट्रीट स्थित अपने नए बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे।
गांगुली के पुश्तैनी घर की काफी तारीफ हुई है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उस घर पर उनके साथ भारत रत्न सचिन तेंदुलकर खाना खा चुके हैं। सचिन के साथ-साथ टीम के दूसरे खिलाड़ी भी गांगुली के उस पुश्तैनी घर में वक्त बिता चुके हैं।

खुशी है कि मेरे पास अपना घर है
गांगुली ने नए बंगले की खरीद के बाद कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके पास अब अपना घर है। वे अपने बेहला स्थित पुश्तैनी मकान में करीब 48 साल रहे। सौरव ने यह बंगला व्यवसायी अनुपमा बागड़ी, केशव दास बिनानी और उनके बेटे निकुंज से खरीदा है।

सौरव बनवाएंगे नया घर
गांगुली ने जिस बंगले को खरीदा है उसे तुड़वा कर वे अपनी पसंद का बंगला बनवाएंगे। उनके घर की डिजाइन सिलीगुड़ी निवासी आर्किटेक्ट विवेक चटर्जी कर रहे हैं।

लंदन में भी है आलीशान फ्लैट
सौरव का लंदन में भी आलीशान फ्लैट है। जिसमें उनकी पुत्री सना रहती है। वो वहां पढ़ाई कर रही हैं। सौरव और उनकी पत्नी डोना को भी समय-समय पर लंदन में रहना पड़ता है।
—–
बेहला की पुश्तैनी कोठी में की है मेहमाननवाजी
सौरव अपनी मेहमाननवाजी के लिए भी जाने जाते हैं। बेहला स्थित अपनी पुश्तैनी कोठी में उन्होंने देश के कई जाने माने लोगों को बांग्ला व्यंजनों का स्वाद चखाया है। हाल ही में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह उनके यहां डिनर करने गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो