scriptअब अक्षय कुमार दे सरणी के नाम से जाना जाएगा साऊथ सियालदह रोड | South Sealdah road will be known as Akshay Kumar Dey sarani. | Patrika News

अब अक्षय कुमार दे सरणी के नाम से जाना जाएगा साऊथ सियालदह रोड

locationकोलकाताPublished: Jun 19, 2019 04:33:26 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– कोलकाता नगर निगम की ओर से शहर के कई प्रमुख सडक़ों के नामों को बदलकर जल्द ही राज्य के प्रख्यात व विशिष्ट व्यक्तियों के नाम से कर दिया जाएगा। इस कड़ी में सबसे पहला नाम साऊथ सियालदह रोड का है। जिसे जल्द ही स्वंतत्रता सेनानी अक्षय कुमार दे के नाम से कर दिया जाएगा।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

अब अक्षय कुमार दे सरणी के नाम से जाना जाएगा साऊथ सियालदह रोड

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम की ओर से शहर के कई प्रमुख सडक़ों के नामों को बदलकर जल्द ही राज्य के प्रख्यात व विशिष्ट व्यक्तियों के नाम से कर दिया जाएगा। इस कड़ी में सबसे पहला नाम साऊथ सियालदह रोड का है। जिसे जल्द ही स्वंतत्रता सेनानी अक्षय कुमार दे के नाम से कर दिया जाएगा।

निगम सूत्रों के अनुसार साऊथ सियालदह रोड का नाम बदलकर अक्षय कुमार दे सरणी रखा जा रहा है। निगम के एक अधिकारी के अनुसार यह फैसला राज्य के इन प्रख्यात लोगों की स्मृति में लिया गया है। इससे एक ओर जहां इन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं नई पीढ़ी भी इनके बारे में जानने की कोशिश करेगी।

उल्लेखनीय है कि महानगर कोलकाता में यह नया नहीं है, बल्कि यहां सालों से सडक़ों, कस्बों और इलाकों के नामों को विशिष्ट व प्रसिद्ध लोगों के नामों से जाना जाता है। उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार दे स्वंतत्रता सेनानी रहने के साथ ही कोलकाता नगर निगम के पार्षद भी रह चुके हैं। वह प्रदेश कांग्रेस के सक्रिय नेता भी रह चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो