कोलकाता

ट्रांजिट यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर विशेष व्यवस्था

कोलकाता हवाई अड्डा प्राधिकरण ने पारगमन यात्रियों की परेशानी को कम करने की व्यवस्था की है

कोलकाताSep 24, 2020 / 07:53 pm

Vanita Jharkhandi

ट्रांजिट यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर विशेष व्यवस्था,ट्रांजिट यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर विशेष व्यवस्था,ट्रांजिट यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर विशेष व्यवस्था,ट्रांजिट यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर विशेष व्यवस्था,ट्रांजिट यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर विशेष व्यवस्था


कोलकाता
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अन्तरराषट्रीय हवाई अड्डे पर ट्रांजिट यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हालांकि इसे ट्रायल के तौर पर चालू किया गया है। इसकी समीक्षा के बाद आगे की व्यवस्था की जाएगी। सूत्रों के अनुसार कोलकाता हवाई अड्डा प्राधिकरण ने पारगमन यात्रियों की परेशानी को कम करने की व्यवस्था की है। एक शहर से आने और दूसरे गंतव्य पर जाने वाले यात्रियों को आमतौर पर कुछ घंटों के लिए हवाई अड्डे पर ठहरना पड़ता है। इससे पहले उन्हें आगमन लाउंज से प्रस्थान लाउंज तक जाना होता। इतनी देर तक, यात्रियों को आगमन से प्रस्थान करने के लिए हवाई अड्डे से बाहर से होकर आना पड़ता था। प्रवेश के बाद उनको फिर से जांच के लिए गुजरना पड़ता था। इजसमें यात्रियों का एक घंटे का समय लग जाता था। कोलकाता एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए आगमन से सीधे प्रस्थान तक जाने की व्यवस्था की है। जिससे समय की बचत होगी और यात्रियों को परेशानी भी नहीं होगी। कोलकाता हवाई अड्डे के निदेशक, कौशिक भट्टाचार्य ने कहा कोलकाता व्यावहारिक रूप से पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार है। इसलिए, कोलकाता हवाई अड्डे पर लगभग 35 प्रतिशत यात्री कोलकाता हवाई अड्डे को पारगमन केंद्र के रूप में उपयोग करते हैं। फिलहाल नई प्रणाली का ट्रायल किया जा रहा है। दो या तीन दिनों में समीक्षा के बाद आगे का कदम उठाया जाएगा। इसके लिए कुछ एयरलाइन्स के यात्रियों को इस्तेमाल करने दिया जा रहा है। उसके बाद सभी ट्रांजिट यात्रियों के लिए नई प्रणाली शुरू की जाएगी।

Home / Kolkata / ट्रांजिट यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर विशेष व्यवस्था

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.