scriptसौतेली मां ने बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप | Stepmother accused of son raped | Patrika News

सौतेली मां ने बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

locationकोलकाताPublished: Nov 20, 2017 05:12:38 am

अलीपुरदुआर जिले के शामुकतल्ला थाना क्षेत्र में एक महिला ने सौतेले बेटे पर दुष्कर्म का आरोप

 rape

कोलकाता. अलीपुरदुआर जिले के शामुकतल्ला थाना क्षेत्र में एक महिला ने सौतेले बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ३२ वर्षीय महिला का आरोप है कि शनिवार रात उसके साथ हैवानियत की गई है।

उसके सौतेले बेटे की पत्नी शनिवार को मायके चली गई थी। घर में केवल वहीं दोनों थे। रात में सौतेले बेटे ने उसे दबोच लिया और उसके साथ ज्यादती कर डाली। सुबह जब उसने पड़ोस के लोगों को घटना के बारे में बताया तो वह भाग निकला।


दुष्कर्म का प्रयास
उत्तर चौबीस परगना के बसीरहाट में कुप्रस्ताव का विरोध करने पर किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीडि़ता के चीखने चिल्लाने के क ारण आस-पास के लोग आने से आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद से आरोपी पर पीडि़ता व उसके परिजनों को धमकी देने का भी आरोप है। इस बारे में रविवार को स्थानीय थाने में शिकायत लिखवाई गई है। पुलिस आरोपी शुभोजीत बाछार की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार 12 नवम्बर को कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ ट्यूशन से लौटते समय शुभोजीत ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आ गए। ।

किशोरी से दुष्कर्म-हत्या, एक गिरफ्तार
बांकुड़ा . बांकुड़ा के तालडांगा थाना इलाके में 13 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरप्तार किया है। आरोपी का नाम अब्दुल रउफ खान है। सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह किशोरी अपने दस साल के भाई के साथ प्रात:कृत्य करने गई थी। अचानक उसी समय अब्दुल ने उसे दबोच लिया। उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। 10 वर्षीय भाई डर के मारे वहां से भाग गया। आरोप है कि अब्दुल ने पहले दुष्कर्म किया उसके बाद ओढऩी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मौकाए वारदात से फरार हो गया। इस बारे में थाने में शिकायत दर्ज की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो