scriptसुब्रमण्यम स्वामी की नरेन्द्र मोदी को नई सलाह, बोले विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलकर कर दें रानी झांसी स्मारक महल | Subramanian swamy demands name change of Victoria Memorial | Patrika News

सुब्रमण्यम स्वामी की नरेन्द्र मोदी को नई सलाह, बोले विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलकर कर दें रानी झांसी स्मारक महल

locationकोलकाताPublished: Jan 13, 2020 12:47:39 am

Submitted by:

Paritosh Dube

कानूनी दांवपेंच के चाणक्य और अपने बयानों से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian swamy )का नया बयान चर्चा में है। जिसमें वे कोलकाता (Kolkata) की ब्रिटिश कालीन इमारत का नाम झांसी की रानी के नाम पर करने की मांग कर रहे हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी की नरेन्द्र मोदी को नई सलाह, बोले विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलकर कर दें रानी झांसी स्मारक महल

सुब्रमण्यम स्वामी की नरेन्द्र मोदी को नई सलाह, बोले विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलकर कर दें रानी झांसी स्मारक महल

कोलकाता. भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अंग्रेजी राज के प्रतीक कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलने की मांग कर डाली है। स्वामी हमेशा से ही अपने गर्मागर्म बयानों और टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहते हैं। उनका विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलने का बयान उस समय आया है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया हुए कोलकाता दौरे में यह कहा था कि देश का इतिहास लिखने वालों ने कुछ अहम पक्षों को नजरअंदाज किया है। इतिहास का विवरण सत्ता और सिंहासन तक सीमित रह गया है। मोदी के इसी बयान के सहारे सुब्रमण्यम स्वामी ने विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलने की बात कही है।
स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि वे नमो के इस कथन का स्वागत करते हैं कि इतिहास की समीक्षा की जानी चाहिए। उन्हें अपने इस कथन को विक्टोरिया मेमोरियल का नाम रानी लक्ष्मी बाई स्मारक महल करना चाहिए। क्वीन विक्टोरिया ने भारत पर झांसी की रानी को धोखा देने के बाद भारत पर 1857 पर अपना नियंत्रण स्थापित किया था और 90 सालों तक भारत को लूटा था।
https://twitter.com/Swamy39/status/1216185827933356033?ref_src=twsrc%5Etfw
बदला गया है कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बंगाल के विकास के सपने देखने और एक देश एक विधान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो