scriptब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि. ने लगाया बच्चों के लिए समर कैंप | summer camp for students at baranagar kolkata | Patrika News

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि. ने लगाया बच्चों के लिए समर कैंप

locationकोलकाताPublished: Jun 04, 2019 03:42:21 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

मकसद-बौद्धिक और शारीरिक विकास

kolkata

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि. ने लगाया बच्चों के लिए समर कैंप

कोलकाता. बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बारानगर शाखा की ओर से 2 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें क्लास 1 से 8 तक के करीब 100 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के लिए मूल्य आधारित खेल, व्यायाम, चित्रकला, ज्ञानवद्र्धक प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीके पिंकी, बीके विष्णु, बीके सौमी आदि ने सकारात्मक चिंतन, इच्छाशक्ति, जीवन का लक्ष्य, स्मरण शक्ति और अन्य मसलों पर बच्चों को जानकारी दी। कैंप में आए बच्चों के माता-पिता के लिए राजयोग का प्रशिक्षण देते हुए इससे जीवन में होने वाले सकारात्मक परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया। बतौर विशेष अतिथि भावापगला चैरिटेबल ट्रस्ट के आचार्य डॉ. गोपाल क्षेत्री ने बच्चों को संबोधित किया। क्षेत्री और केंद्र प्रभारी बीके किरण दीदी की ओर से बच्चों को सौगात दिया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले डॉ. विधानचंद्र राय वेलफेयर सोसाइटी के तत्तवावधान में आयोजित विवेक उमसव में प्रजािपता ब्रुमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बारानगर शाखा की प्रभारी ब्रुमाकुमारी किरण को सम्मानित किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो