scriptबंगाल में भाजपा की रथयात्रा रोक कर दिखाएं ममता बनर्जी-सूर्यकांत | Suryakant Mishra challenged Mamata Banerjee to resist BJP Rathyatra | Patrika News

बंगाल में भाजपा की रथयात्रा रोक कर दिखाएं ममता बनर्जी-सूर्यकांत

locationकोलकाताPublished: Nov 30, 2018 06:40:10 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा विरोधी छवि साबित करने को लेकर कड़ी चुनौती दी है। पार्टी के राज्य सचिव डॉ. सूर्यकांत मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री में यदि हिम्मत है तो वह राज्य में भाजपा की प्रस्तावित रथयात्रा का पहिया रोक कर दिखाएं। जैसा कि 1990 में बिहार के तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद यादव ने लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा को रोक कर दिखाया था।

kolkata west bengal

बंगाल में भाजपा की रथयात्रा रोक कर दिखाएं ममता बनर्जी-सूर्यकांत

– भाजपा विरोधी छवि साबित करने का आया वक्त
कोलकाता.
माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा विरोधी छवि साबित करने को लेकर कड़ी चुनौती दी है। पार्टी के राज्य सचिव डॉ. सूर्यकांत मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री में यदि हिम्मत है तो वह राज्य में भाजपा की प्रस्तावित रथयात्रा का पहिया रोक कर दिखाएं। जैसा कि 1990 में बिहार के तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद यादव ने लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा को रोक कर दिखाया था। रथयात्रा महज ‘वोट यात्रा’ है, जिसके माध्यम से भाजपा नेता साम्प्रदायिकता की लाइन पर राज्य की जनता में घ्रुवीकरण करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को मूर्ख बनाने के लिए तृणमूल और भाजपा के बीच छद्म लड़ाई चल रही है। धर्मतल्ला के रानी रासमणि एवेन्यू में गुरुवार को किसानों की सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. मिश्र ने कहा कि 1990 में लालू प्रसाद ने बिहार के समस्तीपुर में ना केवल रथयात्रा को रोका बल्कि आडवाणी को गिरफ्तार भी किया था। भाजपा पश्चिम बंगाल की कुल 42 लोकसभा सीटों में से 22 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर राज्य में 7 दिसम्बर को कूचबिहार जिले से रथयात्रा शुरू करने जा रही है। माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य ने कहा ममता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाल के बयानों और निर्णयों में समानता झलकती है। इससे स्पष्ट है कि दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। राजनीतिक लाभ उठाने के लिए वे दोनों धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो