स्थानीय लोगों ने बीमार वृद्धा को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वृद्धा को स्थानीय कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया है और पौत्र की तलाश शुरू की है। कोलकाता के श्यामबाजार की वृद्धा रहने वाली है।
ताजपुर के समुद्री किनारे पर स्थानीय लोगों ने वृद्धा को हाथ में सलाइन लगाए और खांसते हुए बैठा देखा। वृद्धा को बहुत देर तक बैठे देखकर स्थानीय लोगों ने जब उनसे पूछताछ की तो वृद्धा ने बताया कि उनका पौत्र दवा लाने गया है, लेकिन बहुत इंतजार के बाद जब कोई नहीं आया, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उक्त वृद्धा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
रात भर समुद्र के किनारे बैठी रहीं वृद्धा
महिला गुरुवार रात से समुद्र किनारे बैठी थी। कई लोग कोरोना के भय से उनके पास आने से डर रहे थे। बाद में, कुछ स्थानीय युवकों ने उससे दूर से पूछताछ करने की हिम्मत की और पता चला कि बीमार है। उसका पोता गाड़ी से बाहर निकला और दवा खरीदने की बात कह कर छोड़ कर चला गया।
सम्पर्क साधने की कोशिश
स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद, मंदारमनी तटीय थाने की पुलिस ने वृद्ध महिला को बचाया और उसे दीघा राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वृद्ध महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि जांच के बाद पता चलेगा कि महिला कोरोना से संक्रमित है अथवा नहीं।

पुलिस परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने वृद्धा के घर श्यामबाजार में सम्पर्क साधने की कोशिश की है।