scriptआतंकवाद व हिंसा से कुछ हासिल नहीं होता: ममता | Terrorism and violence do not get anything: Mamta | Patrika News

आतंकवाद व हिंसा से कुछ हासिल नहीं होता: ममता

locationकोलकाताPublished: Dec 14, 2018 02:48:26 pm

– सभी को हिंसा से दूर रहना चाहिए

kolkata West Bengal

आतंकवाद व हिंसा से कुछ हासिल नहीं होता: ममता

‘‘आज भारतीय संसद पर हमले की 17वीं बरसी है। मैं उस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देती हूं और ड्यूटी में रहते हुए घायल हुए लोगों के प्रति संवेदनाएं जताती हूं। आतंकवाद और हिंसा से कुछ हासिल नहीं होता तथा सभी को इससे दूर रहना चाहिए।’’
कोलकाता

साल 2001 में संसद हमले में मारे गए लोगों को गुरुवार को श्रद्धांजलि देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आतंकवाद और हिंसा से कुछ हासिल नहीं होता। सभी को हिंसा से दूर रहना चाहिए। संसद पर हमले की 17वीं बरसी पर बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा है ‘‘आज भारतीय संसद पर हमले की 17वीं बरसी है। मैं उस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देती हूं और ड्यूटी में रहते हुए घायल हुए लोगों के प्रति संवेदनाएं जताती हूं। आतंकवाद और हिंसा से कुछ हासिल नहीं होता तथा सभी को इससे दूर रहना चाहिए।’’
13 दिसंबर 2001 को संसद पर हमला किया था। आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। आतंकी हमले में दिल्ली पुलिस के पांच कर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस की एक महिला अधिकारी, संसद के दो कर्मी, एक माली तथा एक कैमरामैन मारे गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो