script3 सर्वश्रेष्ठ मूर्तियों को गैलरी में रखेगी बंगाल सरकार | The 3 best Images of durga will be kept in the gallery by the Governm | Patrika News

3 सर्वश्रेष्ठ मूर्तियों को गैलरी में रखेगी बंगाल सरकार

locationकोलकाताPublished: Oct 31, 2020 12:34:06 am

Submitted by:

Krishna Das Parth

प्रवासी महिलाओं का दर्द बयां करने वाली प्रतिमा भी इसमें शामिल

3 सर्वश्रेष्ठ मूर्तियों को गैलरी में रखेगी बंगाल सरकार

3 सर्वश्रेष्ठ मूर्तियों को गैलरी में रखेगी बंगाल सरकार

कोलकाता . कोरोना महामारी के दौर में प्रवासी महिलाओं का दर्द बयां करती मां दुर्गा की जो प्रतिमा कोलकाता में बहुचर्चित हुई थी उसे रवींद्र सरोवर में निर्मित राज्य सरकार की दुर्गा गैलरी में रखी जा रही है। कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) ने गैलरी का निर्माण किया है जिसमें हर साल मां दुर्गा की बेहतरीन प्रतिमाओं और थीम को संजोया जाता है। इस बार कोलकाता की 3 सर्वश्रेष्ठ मूर्तियों को इसके लिए चुना गया है। इसमें से एक मूर्ति वह भी है जिसमें मां दुर्गा प्रवासी मां के तौर पर दिखाई गई थीं और वह अपने बच्चों को गोद में लेकर लॉकडाउन के दौरान शहरों से पैदल गांव की ओर लौट रही थीं। मां दुर्गा की प्रतिमा और ऐसी थीम पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी। बाडि़शा क्लब पूजा पंडाल में यह प्रतिमा लगाई गई थी।
राज्य के शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के प्रशासक फिरहाद हकीम ने इस बारे में बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह प्रतिमा काफी पसंद आई थी और उन्होंने जब इसका उद्घाटन किया था तभी इसकी बेहतरीन कलाकारी और खूबसूरती की सराहना की थी। इसीलिए यह प्रतिमा रवींद्र सरोवर की गैलरी में रखी जा रही है। इसी तरह से संतोषपुर लेक पल्ली की दुर्गा को भी इस बार आर्ट गैलरी में जगह मिली है। और 74 पल्ली खिदिरपुर की मां दुर्गा प्रतिमा को भी गैलरी में रखने का निर्णय लिया गया है। संतोषपुर लेक पल्ली के महासचिव सोमनाथ दास ने बताया कि इस बार कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दुर्गा पंडालों में लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया था। इसलिए बहुत अधिक लोग मां दुर्गा की मूर्तियों का दर्शन नहीं कर सके हैं। अब जबकि इन्हें आर्ट गैलरी में जगह मिली है तो निश्चित तौर पर लोगों को इससे लाभ होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो