scriptरेललाईन  के किनारे से लापता छात्रा का शव बरामद | The body of the missing student recovered near railway line | Patrika News

रेललाईन  के किनारे से लापता छात्रा का शव बरामद

locationकोलकाताPublished: Jul 13, 2018 09:45:39 pm

12 वीं कक्षा की छात्रा रबिया गुरुवार की सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए रवाना हुई थी। वह स्कूल के बाद सीधे ट्यूशन जाकर घर लौटने वाली थी।

Kolkata West Bengal

रेललाईन  के किनारे से लापता छात्रा का शव बरामद

कोलकाता

दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर थाना क्षेत्र के चंडीपुर रेललाईन के समीप से शुक्रवार की सुबह एक छात्रा का रक्तरंजित शव पाया गया। मृतका का नाम रबिया खातून(17) है। वह डायमंड हार्बर जिले के कामारपोल इलाके की रहने वाली थी। सूत्रों के अनुसार 12 वीं कक्षा की छात्रा रबिया गुरुवार की सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए रवाना हुई थी। वह स्कूल के बाद सीधे ट्यूशन जाकर घर लौटने वाली थी। लेकिन रात हो जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने उसके गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस अभी छात्रा का पता लगा ही रही थी कि शुक्रवार की सुबह उन्हें चंडीपुर रेललाईन के समीप एक लावारिश किशोरी की लाश पड़े रहने की खबर मिली। पुलिस ने जीआरपी की मदद से शव को बरामद किया। शव लापता छात्रा रबिया का था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके सर और कमर पर गहरी चोट पाई गई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के परिजन यह नहीं समझ पा रहे कि छात्रा अपने स्कूल से उतनी दूर कैसे पहुंची? पुलिस घटना की जांच कर रही है।
——————

मिड डे मील पर विवाद, एक गिरफ्तार

कोलकाता

उत्तर 24 परगना के गायघाटा में मिड डे मील में अण्डा नहीं दिए जाने पर बनबेडिय़ा आंगनबाड़ी की कर्मी के साथ बदसलूकी के आरोप में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कार्तिक घोष है। वहीं गिरफ्तारी से गुस्साए गांव के लोगों ने आंगन बाड़ी के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
सूत्रों के अनुसार गुरुवार को बच्चों को मिड डे मील में अण्डा देना तय है। किन्हीं कारणों से अंडा नहीं परोसा गया। आरोप है कि इसे मुद्दा बनाकर ग्रामीण कार्तिक ने आंगनबाड़ी की कर्मचारी सबीता राय से गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी, मारपीट की। इसके विरोध में सबीता ने थाने में शिकायत की, जिसके आधार में कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो