न्यूटाउन में बनेगा देश का बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन
- परियोजना के लिए लगभग 150 करोड़ रुपए का निवेश
- फाइनेंशियल हब के निकट हो रहा तैयार

न्यूटाउन . न्यूटाउन इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन विकसित किया जा रहा है। इसे देश का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन माना जा रहा है जो न्यूटाउन में फाइनेंशियल हब के निकट तैयार हो रहा है। यह अगले दो महीने में तैयार किया जाएगा। देश की अग्रणी कंपनी ने इस परियोजना के लिए लगभग 150 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
परियोजना पर काम कर रही निजी कंपनी लिथियम के बिजनेस हेड विजय मिश्रा ने बताया कि हम 25 चार्जिंग स्टेशन शुरू कर रहे हैं। यहां पर छोटे-बड़े इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किए जाएंगे। इसके लिए पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी बिजली प्रदान करेगी। यह चार्जिंग स्टेशन धीमी और तेज दोनों तरह से चार्ज करने में सक्षम होगा। न्यूनतम एक घंटे में चार्ज करना संभव होगा।
साल के अंत तक उतरेंगी 50 नई ई-बसें
हिडको के अध्यक्ष देबाशीष सेन ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर और स्मार्ट सिटी में इलेक्ट्रिक वाहनों की भारी मांग है। न्यूटाउन एक पर्यावरण के अनुकूल जगह है। राज्य परिवहन निगम के अनुसार इस साल के अंत तक 50 नई ई-बसें शुरू की जाएंगी।
फिलहाल कोलकाता के विभिन्न मार्गों पर 80 ई-बसें चल रही हैं और ई-बसें चलने पर इनकी कुल 130 हो जाएंगी। नई बसें न्यू टाउन, बालाका और सापुरजी डिपो से चलेंगी। परिवहन अधिकारियों के अनुसार यदि ये बसें कोलकाता के रास्ते पर उतरती हैं तो आम लोगों के लिए सुविधा प्रदान करने वाली होंगी। ऐसी बसों से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा।
राज्य की हुई थी प्रशंसा
राज्य की इलेक्ट्रिक बस सेवा के लिए प्रशंसा हो चुकी है। कोलकाता ई-बस सेवा को इंटरनेशनल पावर एजेंसी की 2020 ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल आउटलुक (जेवीओ) रिपोर्ट में कोलकाता चौथे शहर के रूप में उभरा है।
अब पाइए अपने शहर ( Kolkata News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज