कोलकाता से लन्दन उड़ान को लेकर उत्साह पहले ही दिन ठंडा पड़ा
कोलकाता से वाया दिल्ली होकर गई सीधी उड़ान
लंदन से पहली उड़ान में मात्र 14 यात्री पहुंचे

कोलकाता. लंदन व कोलकाता के बीच की शुरू हुई उड़ान को लेकर उत्साह पहले ही दिन ठंडा पड़ गया। लंदन से आई पहली उड़ान में मात्र 14 यात्री ही कोलकाता पहुंचे वहीं कोलकाता से लंदन जाने वाली सीधी उड़ान भी वाया दिल्ली होकर गई वह भी चार घंटे विलम्ब से।
सूत्रों के अनुसार बड़े उत्साह के साथ जिस उड़ान का इंतजार किया जा रहा था उसमें मात्र 14 यात्री ही कोलकाता पहुंचे। एयर इंडिया की सीधी उड़ान बुधवार देर रात शहर में आई। ड्रीमलाइनर के रूप में इतने बड़े विमान पर कुछ यात्रियों के साथ आना चिंताजानक है। सूत्रों के अनुसार कुल 26 यात्रियों ने टिकट बुक कराई थी लेकिन केवल 14 यात्री सवार हो पाए। क्योंकि उन्हें समय पर कोविड नेगेटिव का प्रमाण पत्र नहीं मिल सका। नियमों के अनुसार प्रस्थान से 96 घंटों के भीतर कोविड परीक्षण किया जाना है। जिसका प्रमाण पत्र मिलना आवश्यकता है।
कोलकाता से 20 यात्री ही गए
गुरुवार को कोलकाता से लंदन के लिए फ्लाइट सुबह 6.10 बजे रवाना होने वाली थी लेकिन फ्लाइट सुबह 10 बजे राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुई। वहां से वह लंदन के लिए उड़ गया। केवल बीस यात्रियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। विमान भी चार घंटे देरी से रवाना हुआ। उसके बाद वहां से और यात्रियों को जोड़कर विमान कुल 66 यात्रियों के साथ लंदन के लिए रवाना हुआ।
अब पाइए अपने शहर ( Kolkata News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज