scriptअवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी के शरीर में लगा दी आग | The fire set in the wife's body for opposing the illegal relationship. | Patrika News

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी के शरीर में लगा दी आग

locationकोलकाताPublished: Apr 29, 2019 06:08:46 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ थाना क्षेत्र के मरीचा गांव में एक व्यक्ति पर उसकी खुद की पत्नी को जलाकर मारने का आरोप लगा है। मृतका का नाम अजमीरा बीवी और आरोपी का नाम रकीबुल इस्लाम है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी के शरीर में लगा दी आग

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ थाना क्षेत्र के मरीचा गांव में एक व्यक्ति पर उसकी खुद की पत्नी को जलाकर मारने का आरोप लगा है। मृतका का नाम अजमीरा बीवी और आरोपी का नाम रकीबुल इस्लाम है। पिछले 4 दिनों से झुलसी हुई हालत में अस्पताल में भर्ती रहने के बाद शुक्रवार की देर रात को उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार अजमीरा और रकीबुल का विवाह 2016 में परिवारवालों की रजामंदी से हुआ था। विवाह के 1 साल तक सबकुछ ठीक था। मगर बेटे के जन्म के बाद ही रकीबुल के तेवर बदल गए। पीडि़ता को पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध सम्बंध है। जब उसने इसका विरोध करना शुरू किया, तो रकीबुल छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ दुव्र्यवहार करने लगा। यहां तक कि उसे मारता-पीटता भी था। दोनों के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े होने लगे। मृतका के मायकेवालों का आरोप है कि मंगलवार की सुबह एक बार फिर जब इसे लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी शुरू हुई तो रकीबुल ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर केरोसीन उड़ेलकर उसके शरीर में आग लगा दी। आग की जलन से पीडि़ता चीखने-चिल्लाने लगी तो वह वहां से भाग गया। घर के दूसरे सदस्यों और पड़ोसियों ने उसके कमरे में जाकर आग को बुझाया और महिला को झुलसी हुई हालल में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जिंदगी और मौत से लड़ते-लड़ते आखिरकार उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही रकीबुल की तलाश की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो