script

शादी की तैयारियां पूरी मण्डप में जाने से पहले दूल्हा फरार

locationकोलकाताPublished: Nov 27, 2020 08:22:02 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– होने वाली पत्नी ने लगाया सहवास के बाद शादी से एतराज

शादी की तैयारियां पूरी मण्डप में जाने से पहले दूल्हा फरार

किसान सधर्ष समिति ने आज कमिश्नर कार्यालय पर गधाप दिया,किसान सधर्ष समिति ने आज कमिश्नर कार्यालय पर गधाप दिया,शादी की तैयारियां पूरी मण्डप में जाने से पहले दूल्हा फरार,शादी की तैयारियां पूरी मण्डप में जाने से पहले दूल्हा फरार,शादी की तैयारियां पूरी मण्डप में जाने से पहले दूल्हा फरार


– होने वाली पत्नी ने लगाया सहवास के बाद शादी से एतराज
कोलकाता
शादी की तैयारी पूरी हो चूकी थी, तिथि भी आ गई पर उसके पहले ही दूल्हा फरार हो गया। होने वाली पत्नी ने आहर्स्टस्ट्रीट थाने में दूल्हे के खिलाफ दर्ज की शिकायत। पीड़िता का कहना है कि शादी से पहले कई बार घूमने गए है और उनके बीच शारीरिक संबंध भी हुआ है पर शादी के पहले से ही लड़के शादी से कतरा रहा था। सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता हावड़ा की निवासी है। उन्होंने चार साल पहले नितिन जायसवाल नामक एक युवक से दोस्ती हुई थी। जो प्यार में बदल गई। दोनों के बीच अंतरंगता बढ़ती गई। दोनों क घरवाले भी इस रिश्ते की बात का जानते थे और उसे स्वीकार भी किया था। लड़की के अनुसार, वे गत अगस्त में कोलकाता के बाहरी इलाके में एक लोकप्रिय रिसॉर्ट में दो दिवसीय यात्रा के लिए गए थे। उनके बीच शारीरिक संबंध भी था। दोनों परिवारों के बीच शादी की मजूरी दे दी । शादी का दिन 29 नवंबर निर्धारित है। उसी के अनुसार तैयारी चल रही थी।
आरोप है कि नितिन जायसवाल ने लड़की को स्पष्ट कर दिया कि वह शादी नहीं कर सकता। इसके लिए उसने कोई कारण नहीं बताया। पीड़िता का कहना है कि ससुराल वालों ने ही उसे छुपा कर रखा है और कहा जा रहा है कि वह कहा है। लड़के वालो का कहना है कि उनका बेटा 23 नवंबर से लापता है। पुलिस ने लड़की के आरोपों के आधार पर उसके भावी पति के परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। लापता और भगोड़े दूल्हे की तलाश चल रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो