scriptमामा के घर पहुंचाने के बहाने किशोरी को किया कैद | The kidnapper on the pretext of bringing Mama home | Patrika News

मामा के घर पहुंचाने के बहाने किशोरी को किया कैद

locationकोलकाताPublished: Sep 02, 2018 09:36:01 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

-फिरौती में मांगे एक लाख रुपए
-बांग्लादेश से बच्ची को लाया था बनगांव

kolkata west bengal

मामा के घर पहुंचाने के बहाने किशोरी को किया कैद

कोलकाता . बांग्लादेश में रहने वाली नाबालिग को नदिया में रहने वाले मामा के घर पहुंचाने के नाम पर दलाल ने उसे छुपा लिया और मामा से एक लाख रुपए की फिरौती की मांग की। इस संबंध में बनगांव थाने में शिकायत दर्ज कराने पर आरोपी फरार हो गया। आरोपी की दो बहनों और मां को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार नाबालिग बांग्लादेश की रहने वाली है। उसके मामा का घर नदिया जिले के कृष्णनगर में है। राजू नाम के एक व्यक्ति ने बच्ची को मामा के घर ले जाने के नाम पर भारत ले आया। वहां से उत्तर 24 परगना के बनगांव में अपने यहां लाकर कैद कर लिया। उसके बाद बच्ची के मामा अर्जुन देवनाथ से एक लाख रुपए की फिरौती की मांगी की। इसके बाद अर्जुन देवनाथ राजू से मिलने गया। आरोप है कि उसे भी कैद कर लिया। मारपीट कर उसका एटीएम कार्ड ले लिया और छह हजार रुपए निकाल लिए। बाद में लड़की के मामा ने कहा कि उसे एक लाख रुपए चाहिए तो उसे छोडऩा पड़ेगा। तब मामा को राजू ने छोड़ दिया। मामा सीधे बनगांव थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को बरामद करते हुए उसे उसके मामा को सौंप दिया। लेकिन राजू फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

 

जय कन्हैया लाल की गूंज से गूंजा महानगर

जन्माष्टमी : मंदिरों में सजाई गई भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां
-प्यारे लल्ला को मक्खन खिलाने और झूला झुलाने का चला दौर

कोलकाता . कान्हा के जन्मदिन पर पूरे महानगर के लोग उत्साह में दिखे। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। कई लोगों ने अपने घरों पर ही झूलन सजाया। कहीं रविवार को ही जन्माष्टमी मनाई गई, तो कहीं सोमवार को मनाई जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार दो दिन जन्माष्टमी है। कुछ स्थानों पर रविवार को ही जन्माष्टमी मनाई गई।
भजन-कीर्तन के साथ देर रात तक श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया गया। कीर्तन और भजन के साथ शाम को मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। राममंदिर में भी रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। भारी संख्या में भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ी थी। कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली गई। वहीं दूसरी ओर गौड़ीय मठ की ओर से सोमवार को नगर संकीर्तन व शोभा यात्रा निकाली जाएगी। रविवार की रात को जन्माष्टमी उत्सव व मंगलवार को नन्दोत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की झांकियां सजाई गई थी। कई स्थानों पर मेेले का आयोजन किया गया। कई जगहों पर कृष्ण के रूप धारण करने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। विवेकानन्द पाठ्यचक्र की ओर से कृष्ण सजो प्रतियोगिता का आयोजन गौड़ीय वैष्णव सम्मिलिनी में किया गया। जिसमें दस साल से कम उम्र के बच्चे श्रीकृष्ण के रूप में सज-संवर कर निकले। यहां पर भजन का आयोजन भी किया गया।

kolkata west bengal
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो