scriptविवाहित महिला के साथ था अवैध सम्बंध, खुलासा होते ही घटी ये घटना.. | the man had affair with a married a woman...dead body found. | Patrika News

विवाहित महिला के साथ था अवैध सम्बंध, खुलासा होते ही घटी ये घटना..

locationकोलकाताPublished: Jun 24, 2019 03:18:01 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के चंडीग्राम इलाके में इमली के पेड़ से एक युवक का फंदे से लटका शव बरामद किया गया। मृतक का नाम अभिषेक मंडल है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

विवाहित महिला के साथ था अवैध सम्बंध, खुलासा होते ही घटी ये घटना..

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के चंडीग्राम इलाके में इमली के पेड़ से एक युवक का फंदे से लटका शव बरामद किया गया। मृतक का नाम अभिषेक मंडल है। उसका घर घटनास्थल से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि इलाके की एक विवाहित महिला के साथ अवैध संबंध रखने के कारण उसकी हत्या की गई है। हत्या का आरोप उक्त महिला और उसके पति पर लगा है। मृतक के परिजनों के अनुसार उसका पड़ोस की एक विवाहित महिला के साथ अवैध सम्बंध था। उक्त महिला के पति को इसकी भनक लगते ही उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। यहां तक कि अभिषेक को जान से मारने की भी धमकी दी थी। लेकिन उसकी धमकियों को नजरअंदाज कर अभिषेक उस महिला से मिलता-जुलता रहा। उनके अनुसार शनिवार की रात को उस महिला ने फोन कर अभिषेक को अपने घर बुलाया था। उसके बाद से ही उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। रविवार की तडक़े स्थानीय लोगों ने उसके शव को फंदे पर लटका हुआ पाया। मृतक के परिजनों का संदेह है कि उक्त महिला व उसके पति ने मिलकर पहले अभिषेक को शराब पिलाया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। गुनाह को छुपाने के लिए रात के अंधेरे में उसके शव को फंदे से लटका दिया।

हालांकि कथित आरोपी महिला व उसके पति ने उन पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियादी बताया है। साथ ही अवैध संबंध की बात को भी उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है। दोनों पक्षों की बातों को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच में जुटी पुलिस ने फिलहाल अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण पता लगाने के लिए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो