script

चांद के होंगे दीदार, सुहागिनें हैं बेकरार

locationकोलकाताPublished: Oct 17, 2019 01:51:08 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– पूजन, शृंगार और सुहाग के रूप में मनाया जाएगा आज करवा चौथ

चांद के होंगे दीदार, सुहागिनें हैं बेकरार

चांद के होंगे दीदार, सुहागिनें हैं बेकरार


कोलकाता . प्रेम और समर्पण का पर्व करवा चौथ गुरुवार को है। जहां महिलाएं सुहाग की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखेंगी। वहीं दिन में कथा सुनेंगी और रात में चांद के दीदार के लिए बेकरार रहेंगी। इस बार 70 साल बाद शुभ मुहूर्त भी है जो कि समृद्धि लेकर आएगा। चंद्रोदय रात ८.१८ बजे होगा।

साज-शृंगार का है दिन
महिलाओं ने बुधवार को हाथों में सुंदर-सुंदर मेहंदी रचाई और ब्यूटी पार्लर भी पहुंचीं। करवा चौथ के मौके के लिए अपने-अपने पसंद की साड़ी, घाघरा और गहने लेना भी वे नहीं भूलीं। इसके लिए महिलाएं सास के साथ खरीदारी करती हुई दिखीं।

70 साल बाद आया एेसा दिन
करवा चौथ सभी सुहागिनें पति की लंबी उम्र के साथ ही घर के सुख-समृद्धि के लिए भी करती हैं। ऐसे में शुभ मुहूर्त का उनको इंतजार होता है। ज्योषियों की माने तो इस बार का योग 70 साल बाद योग आया है जिसमें चांद रोहिणी नक्षत्र में उदय होगा। चंद्रमा की सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी थी। ऐसे में इस योग को शुभ माना जाता है। जिसका पहला करवा चौथ है उसके लिए यह मुहूर्त और भी अधिक शुभ है।

ग्रुप में कर रहे हैं आयोजन
करवा चौथ महिलाओं का प्रिय त्योहार होने के कारण खुशी मनाने का पल भी है। ऐसे में कई स्थानों पर बुधवार से ही कार्यक्रमों की झड़ी लग गई। महिलाएं एक साथ मिलकर हाथों में मेहंदी लगाने के साथ ही गीत-संगीत पर नाचती दिखीं। साथ ही आवासनों की छत पर विशेष सजावट की गई। कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कहीं-कहीं थीम आधारित कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो