न्यूटाउन में वृद्ध की रहस्यमय मौत
सीधा करने पर देखा गया कि उनके नाक व मुंह से रक्त निकल रहा है

न्यूटाउन . न्यूटाउन थाना इलाके के चंडीबेरिया स्थित विवेकानंद पल्ली में रहने वाले एक वृद्ध की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। उनके घर से शव को बरामद किया गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने आधिकारिक तौर पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका नाम नीलमणि घोष (80) है। बुधवार की सुबह उनकी पुत्रवधू शिप्रा कमरे में गई, तो देखा कि नीलमणि बिस्तर पर औंधे मुंह पड़े हंै। आवाज देने पर भी वे हिल-डोल नहीं रहे हैं। तब उसने घर के अन्य सदस्यों को आवाज दी। उन्हें सीधा करने पर देखा गया कि उनके नाक व मुंह से रक्त निकल रहा है। विधाननगर सदर अस्पताल ले जाने पर उनको मृत घोषित कर दिया गया।
साल्टलेक: महिला का शव मिला
साल्टलेक . साल्टलेक के इलेक्ट्रॉनिक थाना इलाके स्थित डॉक्टर नामक तालाब से महिला का शव बुधवार की दोपहर में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कालेज के निकट तालाब में लोगों ने महिला का शव बहता देखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसके शरीर में किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे। महिला ने आत्महत्या की है या फिर हत्या हुई है उस बारे में जांच के दौरान ही पता लगेगा। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। शव कहां से आया इन सबकी जांच शुरू हो गई है।
अब पाइए अपने शहर ( Kolkata News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज