scriptबदलेगा विधाननगर नगर निगम का नाम | The name of Vidhannagar Municipal Corporation will be changed | Patrika News

बदलेगा विधाननगर नगर निगम का नाम

locationकोलकाताPublished: Oct 14, 2019 02:49:34 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– जल्द लग सकती है मुहर

बदलेगा विधाननगर नगर निगम का नाम

बदलेगा विधाननगर नगर निगम का नाम

– विधाननगर नगर निगम कहने से राजारहाट अछूता रह जाता है जबकि उसका पुराना इतिहास है। ऐसे में उस क्षेत्र का नाम भी निगम के नाम में प्रकट होना चाहिए


साल्टलेक . चार साल पहले राजारहाट-गोपालपुर पालिका व महिषबाथान पंचायत इलाके को साल्टलेक के साथ मिलाकर विधाननगर नगर निगम बनाया गया था। पहले मेयर के रूप में सब्यसाची दत्त ने कमान संभाली थी। हाल ही में कृष्णा चक्रवर्ती को यह पद दिया गया है। उपमेयर तापस चटर्जी का सुझाव है कि निगम के नाम में बदलाव की आवश्यकता है। क्योंकि विधाननगर नगर निगम कहने से राजारहाट अछूता रह जाता है जबकि उसका पुराना इतिहास है। ऐसे में उस क्षेत्र का नाम भी निगम के नाम में प्रकट होना चाहिए। ऐसे में सुझाव है कि विधाननगर-राजारहाट नगर निगम। सूत्रों के अनुसार इस नाम को मुख्यमंत्री ने भी पसंद किया है। शहरी विकाम मंत्री व पालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम को इस बारे में संशोधन संबंधी आवश्यक औपचारिकता को पूरा करने को कहा है। संभवत: जल्द ही इस नाम पर मुहर भी लग सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो