कोलकाताPublished: Aug 16, 2019 03:28:51 pm
Vanita Jharkhandi
ललिता मण्डल गाजोल ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सभापति रह चुकी है
तृणमूल समर्थक के घर में चल रहा था देहव्यवसाय, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
-सुबह से शाम तक लोगों का आना-जाना होता था
मालदह . मालदह के गाजोल में तृणमूल महिला कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता के घर में देहव्यवसाय चलता था, जिसे बुधवार को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। तृणमूल के इस नेता का नाम ललिता मण्डल है। उसको गिरफ्तार किया गया है। ललिता मण्डल गाजोल ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सभापति रह चुकी है। ऐसे में उसके खाली पड़े मकान में सुबह से शाम तक लोगों का आना-जाना होता था। पहले लोगों को लगा कि राजनीति पार्टी के कार्य के लिए ही लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बाद में दोपहर से रात तक युवतियों का अंजान लोगों के साथ आना-जाना बढऩे लगा, तो लोगों को संदेह हुआ। बुधवार की दोपहर को जब देहव्यवसाय चल रहा था, तभी पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस ने रंगे हाथों ललिता व उसके साथियों को पकड़ लिया। ललिता को घर में देह व्यवसाय चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।