scriptबाघ के हमले से श्रमिक की गई जान | The tiger attack killed workers | Patrika News
कोलकाता

बाघ के हमले से श्रमिक की गई जान

– दक्षिण 24 परगना के एक प्रवासी कार्यकर्ता सुशांत मंडल रविवार को सुंदरवन में एक बाघ ने खींच लिया था
– दो महीने में 10 लोगों की मौत बाघ के हमले से हुई है।

कोलकाताAug 05, 2020 / 07:46 pm

Vanita Jharkhandi

बाघ के हमले से श्रमिक की गई जान

बाघ के हमले से श्रमिक की गई जान


कोलकाता
दक्षिण 24 परगना में केकड़ा पकड़ने के दौरान बाघ के हमले में श्रमिक की गई जान। मृतक का नाम सुशांत मंडल है। दक्षिण 24 परगना के एक प्रवासी कार्यकर्ता सुशांत मंडल रविवार को सुंदरवन में एक बाघ ने खींच लिया था। सूत्रों के अनुसार सुन्दरवन के मारीच झापी, बैतला जंगल में सुशान्त अपने चार दोस्तों के साथ केकड़ा पकड़ने गया था। उसी दौरान एक बाध ने सुशान्त को पर हमला कर दिया और उसे खिंच कर ले गया। बाकी के लोग डर के भाग गए। फिर बाकी सभी लोग डर के मारे नाव में भाग गए। बाद में, गाँव में सभी लोग जंगल में चार किलोमीटर अंदर गए और शव को बरामद किया।सूत्रों के अनुसार सुशान्त अऩ्य राज्य में काम करता था। कोरोना के कारण वह घर लौट आया था पर बेरोजगार था। ऐसे में केकड़ा, शहद आदि जमा करके पेट पाल रहे थे। सूत्रों के अनुसार सुशांत का घर गोसबरी, लाहिड़ी पुर, चकघेरी गांव में है। शव को गांव में लाने के बाद, स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वन विभाग मामले की जांच की जा रही है।
मालूम हो कि दो महीने में 10 लोगों की मौत बाघ के हमले से हुई है।

Home / Kolkata / बाघ के हमले से श्रमिक की गई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो