scriptदुष्कर्म की शिकार नेत्रहीन, भीख मांग कर भी लडऩे को तैयार | The victim of misbehavior blind and ready to fight | Patrika News

दुष्कर्म की शिकार नेत्रहीन, भीख मांग कर भी लडऩे को तैयार

locationकोलकाताPublished: Jan 19, 2018 08:02:20 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– दबाव में दादी ने निकाल दिया घर से

kolkata west bengal
बर्दवान जन्म तो लिया पर दुनिया को आंखों से देख नहीं पाई। दुनिया को समझ पाती तभी क्रूर जगत की सच्चाई से रूबरू होना पड़ा। नेत्रहीन युवती को दुष्कर्म का शिकार होना पड़ा। दबाव में आकर दादी ने भी घर से निकाल दिया। भीख मांगकर भी लड़ाई चालू रखने को तैयार है युवती। मामला पूर्व बर्दवान के कटवा का है। 19 अगस्त 2014 को पड़ोसी युवक ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसी दिन कटवा थाने में आरोपी के नाम पर शिकायत दर्ज की गई थी। तभी से लगातार धमकी मिलने लगी। यदि मामला वापस नहीं लिया गया तो उनको तथा परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी मिलती रही। पीडि़ता के माता-पिता की मौत हो चुकी है। दादी के पास रहते हुए वह यह लड़ाई लड़ रही थी। दुष्कर्मी की ओर से लगातार धमकी से परेशान होकर दादी का घर छोड़ दिया। दूसरी ओर रहने लगी। कुछ दिनों बाद धमकी और डराने का सिलसिला यहां भी शुरू हो गया। हार कर दादी ने पीडि़ता से मामला वापस लेने को कहा जिसके लिए पीडि़ता तैयार नहीं हुई। हार कर दादी ने पीडि़ता को घर से निकाल दिया। तब से कटवा स्टेशन के प्लेटफार्म पर भीख मांगकर जीवन चला रही है पर हार नहीं मानी। उसका कहना है कि वह उस व्यक्ति को सजा दिलाने के बाद ही दम लेगी। जिसने उसके जीवन में अंधेरा घोला है उसको आराम से नहीं रहने देगी। सिर पर छत नहीं है, लड़ाई में कोई साथ नहीं है पर न्याय के लिए वह हार नहीं मान रही है पीडि़ता।
दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता की इस साहसिक कदम की जानकारी मिलने पर जिला शासक ने एसडीओ को पूरे मामले को देखने का आदेश दिया है। इसके बाद से ही प्रशासन तत्परता के साथ मामले को देख रहा है। वहीं पीडि़ता की दादी ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने अपनी नातिन को को घर से निकाल दिया है। पीडि़ता कुछ नहीं बस न्याय चाहती है। भले ही उसे अपना जीवन ही दांव पर लगाना पड़े।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो