scriptविवाहित महिला के साथ आपत्तिजन स्थिति में देख लेने पर गांव वालों ने प्रेमी को सिंदूर लगाने पर किया बाध्य | The villagers were forced to apply vermilion on the lover after being | Patrika News

विवाहित महिला के साथ आपत्तिजन स्थिति में देख लेने पर गांव वालों ने प्रेमी को सिंदूर लगाने पर किया बाध्य

locationकोलकाताPublished: Nov 30, 2020 02:43:50 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

यह घटना रायगंज पुलिस स्टेशन के पूर्वी कोलेजपाड़ा में हुई थी।

विवाहित महिला के साथ आपत्तिजन स्थिति में देख लेने पर गांव वालों ने प्रेमी को सिंदूर लगाने पर किया बाध्य

विवाहित महिला के साथ आपत्तिजन स्थिति में देख लेने पर गांव वालों ने प्रेमी को सिंदूर लगाने पर किया बाध्य


रायगंज
युगल को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा कर गांव वालों ने हंगामा मचाया साथ ही आरोपी प्रेमी को पेड़ से बांध दिया और जबरन विवाहित महिला के मांग को सिंदूर से भरवाया। यह घटना रायगंज पुलिस स्टेशन के पूर्वी कोलेजपाड़ा में हुई थी। इस घटना से क्षेत्र में काफी हगांमे का माहौल है। सूत्रों के अनुसार रायगंज थाने के रूपहार निवासी महादेव बर्मन का पूर्वी कोलेजपाड़ा के रहने वाले धीरन रॉय की पत्नी के साथ विवाहेतर संबंध था। यह रिश्ता उनके बीच तीन साल से चल रहा था। घनी आबादी वाले लोग इस तरह के विवाहेतर संबंधों को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। डेढ़ साल पहले इलाके के लोगों ने मामला सुलझाने के लिए सालिसी सभा की। उसके बाद महादेव बर्मन का महिला के घर में आना-जाना कम होने पर भी रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ा। हाल ही में महादेव बर्मन का धीरेनबाबू के घर में आवागमन बढ़ने लगा था। जिसे इलाके के लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। सभी इस ताक में थे कि उन दोनों को रंगे हाथों पकड़े। शनिवार की देर रात को जैसे ही काफी दर तक महिला के घर से आरोपी नहीं निकला तो गांव वाले घर में गुस आए और आपत्तिकर स्थिति में दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद महादेव को एक स्थान पर बांध दिया ताकि वह वहां से भाग न सके। आरोपी महिला को वहां लाया गया। उसे महादेव बाबू के हाथ से जबरन सिंदूर लगाने के लिए मजबूर किया।इस घटना को लेकर इलाके में तनावपूर्ण माहौल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो