scriptअमीर घर की महिलाएं बनकर सोने की दुकान में चोरी | Theft of women in the gold shop by becoming rich women | Patrika News

अमीर घर की महिलाएं बनकर सोने की दुकान में चोरी

locationकोलकाताPublished: Mar 27, 2018 06:57:55 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– कांचरापाड़ा: 3 महिला चोर और चालक गिरफ्तार

kolkata  west bengal
कोलकाता. अमीर घर की महिलाएं बनकर सोने की दुकानों में चोरी करने वाली तीन महिलाओं और कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांचरापाड़ा के बीजपुर थाना अन्तर्गत सोने की दुकान में सोमवार की रात दुकान मालिक की तत्परता से महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। आरोपियों में देवश्री दास, साहिनी दास, पायल शील शामिल हैं। कुछ दिनों से ऐसी खबर आ रही थी कि महिला गिरोह सक्रिय है और वह बड़ी – बड़ी दुकानों को टारगेट कर रहा है। पहले कपड़े की दुकानों में हाथ की सफाई दिखाती रही है। इनदिनों सोने की दुकानों पर अपनी करामात दिखा रही है। पोइला बैशाख व अक्षय तृतीया आनी वाली है। इस समय सोने की दुकानों में खासी भीड़ रहती है। महिलाएं उसी का फायदा उठा रही थी।
कांचराड़ापाड़ा के बाघमोड़ स्थित सोने की दुकान में तीन महिलाएं घुसी। देवश्री व साहिनी ने खुद को पैसे वाले घर की महिला तथा पायल को नौकरानी के रूप में पेश किया। सोने के हार देखने एक महिला ने सोने का एक सेट पर्स में रख लिया और पर्स के अन्दर से नकली सेट निकालकर रख दिया। महिला गिरोह को लगा था कि वे हाथ साफ करने में सफल रही, पर दुकान मालिक की नजर उन पर लगी थी। उसने महिलाओं को रोक लिया तथा उनके बैग की तलाशी ली था सोने का हार मिला। फिर बाहर खड़ी उनकी स्कार्पियो कार तथा चालक को भी पकड़ लिया। बीजपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि यह महिला गिरोह बड़े ही शातिर तरीके से हाथ साफ कर रहा था। पूछताछ करके अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि देवश्री बेलेघाटा की, साहिनी हावड़ा के शिवपुर की रहने वाली है। कोलकाता तथा आस-पास सोने की दुकानों में चोरी करती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो