script

West Bengal election 2021: …..तो 24 घंटे में बंद हो जाएंगे बंगाल में गौ हत्या व गो तस्करी

locationकोलकाताPublished: Mar 04, 2021 10:59:18 am

Submitted by:

Manoj Singh

बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर यहां भी 24 घंटे में गौ हत्या, अवैध कसाइखाने और गो तस्करी बंद कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गो हत्या बंद करने के लिए बड़ा करने जा रहे हैं।

West Bengal election 2021: .....तो 24 घंटे में बंद हो जाएंगे बंगाल में गौ हत्या व गो तस्करी

West Bengal election 2021: …..तो 24 घंटे में बंद हो जाएंगे बंगाल में गौ हत्या व गो तस्करी

कहा, तुष्टीकतरण के कारण लव जेहाद की घटनाओं को रोक नहीं पा रही है ममता सरकार
कोलकाता
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मालदह में जनसभा कर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार शुरू किया। जिले के 51 प्रतिशत मुस्लिम आवादी के मुकाबले में 48 प्रतिशत हिन्दुओं को साधते हुए उन्होंने हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दा उठाया और भाजपा की सरकार बनने पर 24 घंटे के भीतर बंगाल में गौ हत्या और गौ तस्करी बंद करने और लव जिहाद खत्म करने का वादा किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गो हत्या बंद करने के लिए बड़ा करने जा रहे हैं।
उत्तर बंगाल की परिवर्तन यात्रा की समापन पर मंगलवार को मालदह जिले के गाजोल कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में आई भीरी भीड़ से योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण बंगाल सरकार गो हत्या और गो तस्करी नहीं रोक पा रही है। सत्ता में आने पर उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार ने 24 घंटे के भीतर गो बध और अवैध कसाईखाने बंद कर दिया। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर यहां भी 24 घंटे में गौ हत्या, अवैध कसाइखाने और गौ तस्करी बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गौ हत्या बंद करने के लिए बड़ा करने जा रहे हैं।

“ईद के कारण दुर्गा विसर्जन और हिन्दुओं के अन्य आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। यह भारत के आस्था के साथ खिलवाड़ है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। स्वामी विवेकानंदजी ने भी कहा था कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। यह साम्प्रदायिक नहीं है, बल्कि उनहोंने भारत को जाग्रत और जोड़ने वाला मंत्र दिया था।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी धर्म के आयोजन पर प्रतिबंध नहीं है। लेकिन बंगाल में ईद के कारण दुर्गा विसर्जन और हिन्दुओं के अन्य आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। यह भारत के आस्था के साथ खिलवाड़ है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। स्वामी विवेकानंदजी ने भी कहा था कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। यह साम्प्रदायिक नहीं है, बल्कि उनहोंने भारत को जाग्रत और जोड़ने वाला मंत्र दिया था।
इस दौरान उन्होंने बंगाल में लव जेहाद होने का जिक्र करते हुए कहा कि धोखे से बंगाल में लव जेहाद की भी घटनाए हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में इस पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कानून बनाया है। लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति के कारण बंगाल गो तस्करी के साथ ही लव जेहाद की उन घातक गतिविधियों पर विराम लगाने में बंगाल सरकार पूरी तरह से विफल रही है, जिनका दुष्परिणाम आने वाले दिनों में बड़ा खतरनाक होने वाला है।
जनसभा में आए लोगों से योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल हमेशा से परिवर्तन की धरती रही है। देश के स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में बंकिम चंद चट्टोपाध्याय ने बंदे मातरम का रचना कर भारत की गुप्त चेतना को जगाया और देश भर में राष्ट्रीयता का संचार किया। देश में पहली बार बंगाल के पुत्र कवि गुरु रवीन्द्र नाथ ने नोबेल पुरस्कार लाया। कभी भारत को नेतृत्व और नई दिशा देने वाला बंगाल इन दिनों कहां खड़ा है। इन दिनों बंगाल में गरीबी, बदहाली, सत्ता प्रायोजित अपराध और आतंक है। यह न सिर्फ बंगाल की सुरक्षा के लिए गंभीर संकट पैदा कर रहा है, बल्कि देश की सुरक्षा को भी चुनौती देता दिखाई दे रहा है। इसे खत्म करना होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो