scriptPolitical war: ……… तो ममता बनर्जी के घर का भाजपा करेगी 72 घंटे घेराव | Then the BJP will lay siege to the Chief Minister's house for 72 hours | Patrika News

Political war: ……… तो ममता बनर्जी के घर का भाजपा करेगी 72 घंटे घेराव

locationकोलकाताPublished: Jun 30, 2020 03:06:57 am

Submitted by:

Manoj Singh

भाजपा नेताओं ने कहा कि आए दिनों ।बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुण्डे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। अगर पार्टी कार्यकताओं पर तृणमूल कांग्रेस के हमले बंद नहीं होंगे तो वे 72 घंटा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर का घेराव करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले बंद नहीं हुए तो 72 घंटा भाजपा घेरेगी मुख्यमंत्री का घर

Political war: ......... तो ममता बनर्जी के घर का भाजपा करेगी 72 घंटे  घेराव

Political war: ……… तो ममता बनर्जी के घर का भाजपा करेगी 72 घंटे घेराव

संदेशखाली में घायल पार्टी कार्यकर्ता से मिलने के बाद सांसद अर्जुन सिंह और सांतनु ठाकुर ने किया एलान
कोलकाता
राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले बंद नहीं हुए तो भाजपा 72 घंटे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर का घेराव करेंगी। सोमवार को यह घोषणा हमले में घायल बसीरहाट क्षेत्र के संदेशखाली-1 स्थित केशरी गांव के भाजपा कार्यकर्ता से मुलाकात करने के बाद बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और बनगांव से सांसद सांतनु ठाकुर ने की। उनके साथ प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह भी थे। तीनों नेताओं ने कहा कि आए दिनों ।बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुण्डे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। अगर पार्टी कार्यकताओं पर तृणमूल कांग्रेस के हमले बंद नहीं होंगे तो वे 72 घंटा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर का घेराव करेंगे। अर्जुन सिंह ने बताया कि संदेशखाली में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने वाले तृणमूल कांग्रेस के लोग के घर पर ही पुलिस पहरा दे रही है। इससे पहले तीनों नेताओं ने बसीरहाट पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दे कर हमला करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद तीनों नेता इस सिलसिले में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और संदेशखाली में भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो