scriptJolt: ममता के खास नेता ने छोड़ा साथ, बोला हमला | This close leader of Mamta now left the company | Patrika News

Jolt: ममता के खास नेता ने छोड़ा साथ, बोला हमला

locationकोलकाताPublished: Aug 21, 2019 03:42:32 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

West Bengal में Ruling Trinamool Congress को Big jolt देते हुए पार्टी विधायक औरFormer Mayor Shobhan Chatterjee अपनी महिला साथी Baisakhi Banerjee संग बुधवार को भगवा रंग में रंग गए।

kolkata

Big jolt: ममता के इस करीबी नेता ने अब छोड़ा साथ

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी विधायक और पूर्व मेयर शोभन चटर्जी अपनी महिला साथी बैशाखी बनर्जी संग बुधवार को भगवा रंग में रंग गए। इन दो बड़े नेताओं के पार्टी छोडऩे का असर आगामी कोलकाता नगर निगम तथा विधानसभा चुनाव में नजर आ सकता है। शोभन चटर्जी के निजी जीवन में परेशानियों के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सरकार में मंत्री और कोलकाता के मेयर दोनों पद से इस्तीफा देने को कहा था। उन्होंने इस्तीफा दे दिया। वह पिछले कुछ वक्त से भाजपा नेताओं के संपर्क में भी थे। इसी के बाद से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लग रहे थे। लोकसभा चुनाव में हैरानी भरे नतीजों के बाद सत्तारूढ़ टीएमसी ने चटर्जी को मनाने की कोशिशें की, लेकिन परिणाम सिफर रहा। चटर्जी को उनके संगठनात्मक कौशल के लिए जाना जाता है। इस बीच विधाननगर के मेयर सव्यसाची दत्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया था, इसके बाद से उनके भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगने लगे थे, पर अभी तक वे शामिल नहीं हुए। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से तृणमूल के 6 और माकपा और कांग्रेस के एक-एक विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा ने राज्य में 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज कर अपनी पकड़ यहां मजबूत कर ली है। तृणमूल लोकसभा चुनाव में भाजपा से सिर्फ 4 सीटें ही ज्यादा जीत सकी है। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से टीएमसी के छह और कांग्रेस तथा माकपा के एक-एक विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा ने राज्य में 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पैठ बना ली है। टीएमसी भाजपा से महज चार सीटें ही अधिक जीत पायी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो