scriptबंगाल के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में यह अभूतपूर्व: स्पीकर | This is unprecedented in Bengal: Speaker | Patrika News

बंगाल के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में यह अभूतपूर्व: स्पीकर

locationकोलकाताPublished: Jun 23, 2021 11:26:22 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने अब राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने राज्यपाल की संसदीय लोकतंत्र से जुड़े मामलों और सदन के कामकाज में अत्यधिक दखलअंदाजी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की है।

बंगाल के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में यह अभूतपूर्व: स्पीकर

बंगाल के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में यह अभूतपूर्व: स्पीकर

विमान बनर्जी ने राज्यपाल के खिलाफ उठाई आवाज
कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने अब राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने राज्यपाल की संसदीय लोकतंत्र से जुड़े मामलों और सदन के कामकाज में अत्यधिक दखलअंदाजी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की है। उन्होंने वर्चुअल रूप से आयोजित ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान धनखड़ की शिकायत की। विमान ने कहा कि मैंने लोकसभा अध्यक्ष को संसदीय लोकतंत्र और विधानसभा के कामकाज में राज्यपाल की अत्यधिक दखलअंदाजी के बारे में बताया। विधानसभा द्वारा पारित होने के बावजूद कई विधेयक राज्यपाल के पास अटके हुए हैं क्योंकि उन्होंने उन पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। पश्चिम बंगाल के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में यह अभूतपूर्व है। ऐसी स्थिति पहले कभी पैदा नहीं हुई।

कर रहे राज्य सरकार की छवि खराब: तृणमूल
धनखड़ के तृणमूल कांग्रेस सरकार के साथ तनावपूर्ण संबंध रहे हैं और उन्होंने अभी तक इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
तृणमूल के वरिष्ठ नेता और विधायक तापस रॉय ने कहा कि हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि मौजूदा राज्यपाल एक खास राजनीतिक दल के मुखपत्र की तरह काम कर रहे हैं। वह न केवल राज्य के मामलों में दखल दे रहे हैं बल्कि राज्य सरकार की छवि भी खराब कर रहे हैं।

भाजपा का मिला साथ
दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा राज्यपाल के समर्थन में आई है। पार्टी ने दावा किया कि राज्यपाल ने सच्चाई का खुलासा किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल राज्यपाल से नाराज है क्योंकि उन्होंने राज्य में अराजक स्थिति का पर्दाफाश कर दिया है। पहले भी उनके खिलाफ शिकायतें आई हैं लेकिन वे सभी निराधार ही थीं। राज्यपाल उचित तरीके से राज्य की सच्चाई बयां कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो