scriptकोलकाता का यह पंडाल इस कारण भी सुर्खियों में | This pandal of Kolkata is also in the headlines for this reason | Patrika News

कोलकाता का यह पंडाल इस कारण भी सुर्खियों में

locationकोलकाताPublished: Oct 14, 2021 07:16:17 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा यूं नहीं पूरी दुनिया में विख्यात है। प्रकाश व्यवस्था, डिजायन, रंगों का चयन यहां की थीम पूजा का मुख्य आकर्षण है। इस बार दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की तर्ज पर महानगर के श्रीभूमि में बना पंडाल कई कारणों से सुर्खियों में है।

कोलकाता का यह पंडाल इस कारण भी सुर्खियों में

कोलकाता का यह पंडाल इस कारण भी सुर्खियों में

दर्शकों के लिए नो इंट्री का बोर्ड लगा
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा यूं नहीं पूरी दुनिया में विख्यात है। प्रकाश व्यवस्था, डिजायन, रंगों का चयन यहां की थीम पूजा का मुख्य आकर्षण है। इस बार दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की तर्ज पर महानगर के श्रीभूमि में बना पंडाल कई कारणों से सुर्खियों में है। इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ के कारण यहां नो इंट्री का बोर्ड लगाना पड़ा। प्रवेशपत्र दिखाने पर सिर्फ मोहल्लावासियों को इलाके में आने जाने की छूट दी गई। विधाननगर स्टेशन पर गुरुवार शाम 4 बजे से सियालदहगामी ट्रेनें नहीं रोकने का फैसला करना पड़ा। यहां लोगों की भारी भीड़ आने से कोविड-19 के प्रसार की आशंकाओं के मद्देनजर लेजर शो रद्द करना पड़ा। आयोजकों में से एक ने कहा कि शो इसलिए रद्द करना पड़ा क्योंकि भीड़ आगे बढऩे का नाम नहीं ले रही थी और पंडाल के रास्ते में खड़ी थी। खबरों में यह भी कहा गया कि कुछ पायलटों ने देखने में बाधा की शिकायत की। इस वजह से शो रद्द किया गया।

सांसद ने सवाल किए खड़े
तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि श्रीभूमि में पूजा पंडाल बनाने में कानून तोड़ा गया। सुजीत को थोड़ा और जिम्मेदार होना चाहिए था।

ऐसा है पंडाल
श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में इस बार दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की प्रतिकृति तैयार की गई है। करीब 145 फुट ऊंचे पंडाल में लाइटों के सामंजस्य से अद्भुत वातावरण तैयार किया। थीम निर्माता रोमियो हाजरा ने दुबई का दौरा कर थीम की जानकारी जुटाई। बांस और प्लाईवुड के सहारे खड़ी संरचना पर एक्रलिक मिरर लगाया गया ताकि संरचना स्टील की लगे। पंडाल के भीतर 21 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। लोगों में दुबई की 828 मीटर ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के मॉडल पर बने पंडाल को देखने में जबर्दस्त उत्सुकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो