scriptभाजपा समर्थक को दी जान से मारने की धमकी | thrat of taking life is given to bjp supporter. | Patrika News

भाजपा समर्थक को दी जान से मारने की धमकी

locationकोलकाताPublished: May 22, 2019 03:13:16 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर लोकसभा क्षेत्र के बारूईपुर इलाके में पिंटू विश्वास नामक एक भाजपा समर्थक के घर और दुकान में तोडफ़ोड़ की गई। यही नहीं उसे भाजपा पार्टी का साथ नहीं छोडऩे पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

भाजपा समर्थक को दी जान से मारने की धमकी

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर लोकसभा क्षेत्र के बारूईपुर इलाके में आखिरी चरण के मतदान के बाद भी हिंसा की घटनाएं जारी है। मूलत: हिंसा की घटनाओं को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को बारूईपुर थाना क्षेत्र के मगराहाट इलाके में पिंटू विश्वास नामक एक भाजपा समर्थक के घर और दुकान में तोडफ़ोड़ की गई। यही नहीं उसे भाजपा पार्टी का साथ नहीं छोडऩे पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। हमले का आरोप उसने स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर लगाया है। पीडि़त के अनुसार वह पहले सीपीआईएम समर्थक था, पर बाद में उसने भाजपा का दामन थाम लिया। उसके अनुसार इसी वजह से स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के समर्थक उसके पीछे पड़े हैं। उसने बताया कि सोमवार की दोपहर को जब वह पार्टी के काम से बाहर गया हुआ था, तब स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर उसके दुकान और घर पर धावा बोला। उसने इसे लेकर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि स्थानीय तृणमूल नेता जयंत भद्र का दावा है कि पिंटू के घर पर भाजपा के समर्थकों ने ही हमला किया है। उसके अनुसार पिंटू के अचानक माकपा को छोडक़र भाजपा के साथ जुडऩे की वजह से पहले से भाजपा पार्टी कर रहे नेता क्षुब्ध हैं। उन्होंने ही यह हमला कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो