script

प्रेमिका के परिजनों से धमकी, आत्महत्या

locationकोलकाताPublished: Jul 17, 2019 03:16:04 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

बर्दवान के मेमारी की घटना

kolkata west bengal

प्रेमिका के परिजनों से धमकी, आत्महत्या

– ह कोलकाता की कम्पनी में काम करता था और बारासात में रहता था। मृतक के परिजनों ने कारण जानने के बाद उसकी प्रेमिका के घर जाकर हंगामा मचाया। बाद में पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर वहां से हटाया।


बर्दवान . बर्दवान के मेमारी के कुचुट गांव निवासी युवक की आत्महत्या का राज उसके पास से मिले सुसाइड नोट से खुल गया है। जिसमें प्रेमिका के परिजनों से मिल रही धमकी को आत्महत्या का कारण बताया गया है। मृतक का नाम ब्रज गंगोपाध्याय है। वह कोलकाता की कम्पनी में काम करता था और बारासात में रहता था। मृतक के परिजनों ने कारण जानने के बाद उसकी प्रेमिका के घर जाकर हंगामा मचाया। बाद में पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर वहां से हटाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुचुट गांव की ही निवासी उक्त युवती से ब्रज का प्रेम संबंध था। लड़की के घरवालों को जब इसका पता चला तो उन लोगों ने लड़की का रिश्ता दूसरी जगह पर तय कर दिया। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने ब्रज को धमकी भी दी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो