scriptसेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार | Three arrested for cheating on jobs in Army | Patrika News
कोलकाता

सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में दम्पती सह तीन लोगों को सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया

कोलकाताAug 19, 2017 / 11:03 pm

शंकर शर्मा

arrest

arrest

हावड़ा . हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में दम्पती सह तीन लोगों को सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के नाम उपेन्द्र सिंह (४०), उसकी पत्नी रीना सिंह (३२) तथा उनका साथी कृष्ण सिंह उर्फ गोलू (२३) है। गोलू उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह उत्तर प्रदेश तथा आस-पास के राज्यों से युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का प्रलोभन देकर हावड़ा में लाता था। उसके बाद दम्पती उसे अपनी गिरफ्त में लेते थे।


वसूलते थे चार-पांच लाख
ये एक-एक अभ्यर्थी से चार-पांच लाख रुपए वसूलते थे। कुछ लोगों के पास तो लौटने का भी पैसा नहीं बचता था। दम्पती इस कार्य के लिए किराये के फ्लैट का इस्तेमाल करते थे। ये बहुत गोपनीय तरीके से अपने धंधे को अंजाम दे रहे थे। किसी को भनक तक नहीं लग रही थी।


गाजीपुर के पीडि़त ने की शिकायत
इसी तरह के उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रहने वाले ने गोलाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज की। उसी के आधार पर तीनों को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को भैरव दत्त लेन स्थित फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Three arrested
बरानगर के नेताजी कालोनी स्थित बिनापानी क्लब इलाके में एक टैक्सी चालक का शव टैक्सी में मिला। मृतक का नाम विश्वनाथ चक्रवर्ती (३९) है। वह बरानगर के 77 नम्बर मनोरंजन दे नगर इलाके का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात क्लब के पास टैक्सी खड़ी थी। काफी समय तक टैक्सी वैसे ही खड़ी रही। क्लब के लोगों ने टैक्सी हटाने के लिए आवाज लगाई। पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। लोग टैक्सी के पास गए तो देखा कि चालक बेहोश पड़ा है। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टैक्सी का दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला। अस्पताल ले गए तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को भेज दिया गया है।
(कोलकाता संवाददाता)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो