scriptपुरुलिया में विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत | Three members of the same family die from toxic food in Purulia | Patrika News

पुरुलिया में विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

locationकोलकाताPublished: Sep 08, 2018 10:35:41 pm

परिवार के अन्य तीन सदस्य बीमार हैं। उन्हें इलाज के लिए देवेन महतो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

kOLKATA WEST BENGAL

पुरुलिया में विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

– तीन जने बीमार, अस्पताल में भर्ती, हालत चिंताजनक

– जांच में जुटी पुलिस, जांच के लिए खाने के नमूने को भेजा गया लैब

कोलकाता
पुरुलिया शहर के बड़ाबाजार इलाके में विषाक्त भोजन से शुक्रवार रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। परिवार के अन्य तीन सदस्य बीमार हैं। उन्हें इलाज के लिए देवेन महतो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत चितंजानक बताई जा रही है। मृतकों की पहचान रंजीत गोप (11), रूम्पा गोप (13) और विकाश गोप (32) के रूप में हुई है। रंजीत और रूम्पा भाई बहन थे। विकाश इनका बहनोई था। बीमार लोगों के नाम रथु गोप, मंजू गोप और टूम्पा गोप हैं। रथु और मंजू पति-पत्नी है। टूम्पा उनकी बेटी है। स्थानीय सूत्रों क अनुसार शुक्रवार को टूम्पा अपने पति विकाश के साथ मायके आई थी। खाने में मुर्गे का मांस पकाया गया था। सुबह देर तक पड़ोस के लोगों को गोप परिवार का दरवाजा बंद दिखा तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, जोर-जोर से आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं मिला। फिर पुलिस को खबर दी गई। खबर पाकर बड़ाबाजार थाने की पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे तो देखे परिवार के सभी सदस्य अचेत हालत में पड़े हुए हैं। सभी के मुंह से झाग निकल रहा है। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को देवेन महतो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोप परिवार के रसोई घर से खाने का नमूना संग्रह कर जांच के लिए लैब भेजा गया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि विषाक्त भोजन से गोप परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है। खाने की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि खाना विषाक्त कैसे हुआ। जांच जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो