scriptWest Bengal : गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे | Three people of the same family scorched due to gas cylinder explosion | Patrika News

West Bengal : गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

locationकोलकाताPublished: Aug 07, 2019 03:19:04 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र के दुमकी इलाके में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन जने बुरी तरह से झुलस गए। इनमें एक महिला भी शामिल है। इनके नाम सज्जाद अली मोल्ला, महशीन मोल्ला और रहीमा मोल्ला है। हादसे में रहीमा का शरीर 90 प्रतिशत झुलस चुका है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

West Bengal : गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र के दुमकी इलाके में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन जने बुरी तरह से झुलस गए। इनमें एक महिला भी शामिल है। इनके नाम सज्जाद अली मोल्ला, महशीन मोल्ला और रहीमा मोल्ला है। हादसे में रहीमा का शरीर 90 प्रतिशत झुलस चुका है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक है।

घटना सोमवार की सुबह 9 बजे के करीब घटी। मिली जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह रहीमा अपने बच्चे के लिए रसोई में दूध गर्म करने गई थी। रसोई में पहुंचकर उसने जैसे ही ओवन का नॉब खोला, पूरे रसोई में गैस फैल गई। वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही गैस सिलेंडर बलास्ट कर गया और पूरे रसोई घर में आग लग गई। बलास्ट की आवाज सुनकर उसके ससुर सज्जाद और पति महशीन रसोई में रहीमा को निकालने पहुंचे, लेकिन तीनों आग की चपेट में आकर वहां बेसुध हो गए। घर के दूसरे सदस्यों ने तत्परता के साथ पड़ोसियों से मदद मांगी और आग को बुझाकर तीनों को कैनिंग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया।

रहीमा की हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस को अनुमान है कि गैस सिलेंडर लीक करने की वजह से यह घटना घटी है। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए अवशेषों के नमूनों को इकट्ठा किया हैं। घटना की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो