कोलकाता

5 दिन बीत गए, सेंट्रल एवेन्यू में नहीं हुई पाइपलाइन की मरम्मत

– सेंट्रल एवेन्यू में पिछले गुरुवार की रात को फटा पानी के पाइप की मरम्मत अबतक नहीं हो पाई है। जबकि घटना को घटे 5 दिन हो गए।

कोलकाताMar 27, 2019 / 04:44 pm

Jyoti Dubey

5 दिन बीत गए, सेंट्रल एवेन्यू में नहीं हुई पाइपलाइन की मरम्मत

कोलकाता. सेंट्रल एवेन्यू में पिछले गुरुवार की रात को फटा पानी के पाइप की मरम्मत अबतक नहीं हो पाई है। जबकि घटना को घटे 5 दिन हो गए। निगम कर्मी शुक्रवार से ही मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। इससे राम मंदिर के समीप के व्यवसाइयों को दिक्तों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पथचारियों के साथ ही वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत हो रही है। हालांकि इन 5 दिनों में अब तक पेयाजलापूर्ति में कोई बाधा नहीं आई है। निगमकर्मियों ने भी दावा किया है कि इसकी वजह से स्थानीय लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। सोमवार की रात मेयर फिरहाद हकीम घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि सडक़ के नीचे पाइप होने की वजह से निगम कर्मियों को मरम्मत करने में परेशानी हो रही है। मगर जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। निगम के एक विभागीय अधिकारी ने बताया कि सडक़ के नीचे मेट्रो का काम होते रहने की वजह से संभवत: यह पाइप फट गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.