scriptटीटागढ़: गोली मार कर महिला की हत्या | Titagarh: A woman shot dead | Patrika News

टीटागढ़: गोली मार कर महिला की हत्या

locationकोलकाताPublished: Sep 08, 2018 11:14:37 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

टीटागढ़ थाना इलाके में होम्योपैथिक चिकित्सक के चेम्बर के बाहर एक महिला को अज्ञात अपराधियों ने शनिवार रात गोली मार दी

kolkata west bengal

टीटागढ़: गोली मार कर महिला की हत्या

टीटागढ़. उत्तर २४ परगना जिले के टीटागढ़ थाना इलाके में होम्योपैथिक चिकित्सक के चेम्बर के बाहर एक महिला को अज्ञात अपराधियों ने शनिवार रात गोली मार दी। भीड़ भीड़ वाले इलाके में गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। घायल महिला सजदा खातून(४०) को बी एन बोस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत महिला टीटागढ़ के उडऩपाड़ा की थी। पुलिस ने बताया कि महिला की नाक के पास गोली लगी। उसे स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस पता लगा रही है कि किस वजह से उसे गोली मारी गई। इस घटना को लेकर लोगों ने रोष जताया है। उनका आरोप है कि भीड़ भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना घटी। इससे आम लोगों के बीच भय का माहौल है।

‘मॉर्फिन वायरसÓ का झूठा मैसेज: ३ गिरफ्तार
कोलकाता
व्हाट्स एप्प पर ‘मॉर्फिन वायरसÓ के फैलने की अफवाह संबंधित मैसेज वायरल करने के आरोप मे सीआईडी ने तीन जने को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही कई जने को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीआईडी सूत्रों के अनुसार उक्त मैसेज के बारे में शुक्रवार रात जानकारी मिली थी। मैसेज में उत्तर २४ परगना जिले के बनगांव इलाके में मॉर्फिन वायरस के फैलने की बात लिखी हुई थी। बनगांव इलाके में कई लोगों को यह मैसेज भेजा गया था। मैसेज में लिखा गया था कि स्थानीय मछली खाने से यह वायरस फैला है। मैसेज में इलाके के कुछ डॉक्टरों का नाम लिखा हुआ था। सीआईडी मामले की जांच कर रही है।

दूसरी के लिए पहली पत्नी की हत्या की कोशिश
हावड़ा
गोलाबाड़ी थाना इलाके के बी एल राय रोड की रहने वाली रजिया बेगम ने अपने पति पर दूसरी शादी के लिए उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की रात मामला दर्ज कराया है। पुलिस से इस मामले में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि रजिया बेगम का पति अबु हामजा(५५)ने हत्या के लिए उसके मुंह पर तकिया रखकर गला घोंट कर मारने का प्रयास किया। उसने पहले बुरी तरह से पीटा और उसने उसे धमकी दी कि वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद ही उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह से वह बच गई। अबु हाजमा आलम मिस्त्री लेन का रहने वाला है। रजिया ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही वह उसपर लगातार अत्याचार करता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो