scriptबंगाल: घायल तृणमूल कार्यकर्ता की सांस थमी, दुर्गा पूजा के बाद राज्य में ५वीं मौत | TMC carder killed in west bengal | Patrika News

बंगाल: घायल तृणमूल कार्यकर्ता की सांस थमी, दुर्गा पूजा के बाद राज्य में ५वीं मौत

locationकोलकाताPublished: Nov 09, 2018 11:17:28 pm

– प्रदेश में नहीं थम रहा राजनीतिक संघर्ष

Kolkat west Bengal

बंगाल: घायल तृणमूल कार्यकर्ता की सांस थमी, दुर्गा पूजा के बाद राज्य में ५वीं मौत

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों की गोली से घायल पुरुलिया जिला निवासी तृणमूल कार्यकर्ता पिन्टू सिंह की गुरुवार देर रात कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही दुर्गापूजा के बाद राज्य में राजनीति से जुड़े नेताओं/कार्यकर्ताओं की हत्या का यह ५वां मामला है। सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता की मौत पर सियासत शुरू हो गई है। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि पिन्टू की हत्या भाजपा समर्थकों ने की है। जिला भाजपा इकाई ने आरोप को झूठा बताते हुए पिन्टू की मौत को तृणमूल कांग्रेस के गुटीय विवाद का परिणाम बताया है।
पारुई ग्राम निवासी पिन्टू को कालीपूजा की रात दो अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने बाबू बारुई और इद्रजीत राय नामक दो जने को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 7 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। जिला पुलिस अधीक्षक आकाश मघरिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रण में कने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। आला पुलिस अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं।
युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को पुरुलिया का दौरा किया। उन्होंने पिन्टू के परिजनों से मुलाकात की एवं शोकसंतप्त परिवार को हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पिन्टू की हत्या भाजपा समर्थकों ने की है। भाजपा राज्य में विकास की रफ्तार को रोकने के लिए अशांति फैला रही है। पड़ोसी राज्य से भाड़े पर अपराधियों को लाकर हत्याएं करा रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार को पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में उनकी पार्टी की ओर से इलाके में विरोध जुलूस निकाला जाएगा। पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी एवं पश्चिमांचल विकास मंत्री शांतिराम महतो ने भी हत्या के पीछे भाजपा समर्थकों का हाथ बतया।
भाजपा नेता राहुल सिन्हा एवं सायंतन बसु ने तृणमूल नेताओं के आरोप को झूठा बताते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि वारदात से उनकी पार्टी के किसी नेता अथवा कार्यकर्ता का कोई लेनादेना नहीं है। राहुल सिन्हा ने कहा कि बंगाल की जनता अच्छी तरह से जानती है कि राज्य में हिंसा की राजनीति किस पार्टी के लोग करते हैं। अवैध क्रियाकलापों से होने वाली कमाई के बंटवारे को लेकर पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में मारपीट हो रही है। हत्याएं की जा रही हैं और सभी वारदात का दोष भाजपा के मत्थे मढऩे की कोशिश की जा रही है।
—-
दुर्गापूजा के बाद कब कहां और किसकी हत्या

04 नवम्बर : उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में मोहम्मद समीरु²ीन नामक कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मार दी गई थी

02 नवम्बर : झाड़ग्राम में रामपद बेरा नामक भाजपा समर्थक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई
29 अक्टूबर: उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ में तृणमूल कांग्रेस के सतीश मिश्रा नामक स्थानीय नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई
22 अक्टूबर : बीरभूम जिले के लाभपुर इलाके में तापस बाग्दी नामक भाजपा के एक समर्थक की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया
21 अक्टूबर : बीरभूम जिले के खैरासोल में तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक घोष को गोली मार दी गई। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो