scriptरफाल, सीबीआई पर तृणमूल की चुप्पी पर कांग्रेस का सवाल | TMC maintaining silence on Rafale deal, CBI row: Cong | Patrika News

रफाल, सीबीआई पर तृणमूल की चुप्पी पर कांग्रेस का सवाल

locationकोलकाताPublished: Nov 13, 2018 10:50:00 pm

Submitted by:

Manoj Singh

पार्थ चटर्जी ने किया आरोप खारिज

Kolkata Congress

रफाल, सीबीआई पर तृणमूल की चुप्पी पर कांग्रेस का सवाल

सोमेन मित्रा ने मंगलवार को कहा कि रफाल और सीबीआई निदेशक अलोक वर्मा को हटाए जाने के खिलाफ कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रैली में विपक्ष के सभी बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। जिसमें तृणमूल कांग्रेस ने अपना एक राज्यसभा सांसद भेज कर खानापूर्ति की। देश भर में रफाल घोटाले पर मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी है। क्या वह भाजपा के खिलाफ लडऩे के प्रति गंभीर है। उसे अपना रुख साफ करना चाहिए कि वह भाजपा के खिलाफ लडऩे के लिए गंभीर है या नहीं।
कोलकाता
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने रफाल सौदे और सीबीआइ निदेशक को हटाने के मुद्दे को ले कर तृणमूल कांग्रेस पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और उससे इन मामलों पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।
सोमेन मित्रा ने मंगलवार को कहा कि रफाल और सीबीआई निदेशक अलोक वर्मा को हटाए जाने के खिलाफ कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रैली में विपक्ष के सभी बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। जिसमें तृणमूल कांग्रेस ने अपना एक राज्यसभा सांसद भेज कर खानापूर्ति की। वे यहां इस दिन से शुरु हुए प्रदेश कांग्रेस के दो दिवसीय विचार मंथन बैठक के बीच में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बंगाल के प्रभारी गौरव गोगई उपस्थित थे। सोमेन मित्रा ने कहा कि देश भर में रफाल घोटाले पर मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी है। क्या वह भाजपा के खिलाफ लडऩे के प्रति गंभीर है। उसे अपना रुख साफ करना चाहिए कि वह भाजपा के खिलाफ लडऩे के लिए गंभीर है या नहीं।
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पार्थ चटर्जी ने सोमेन मित्रा के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई करने के लिए कितना गंभीर है। इस बारे में उसे किसी राजनीतिक पार्टी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।
केन्द्र और राज्य के खिलाफ 12 दिसंबर को करेगी रैली
केन्द्र की भाजपा और राज्य की ममता बनर्जी की सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रखते हुए प्रदेश कांग्रेस 12 दिसंबर को कोलकाता के रानी राशमनि एवन्यु में रैली निकालेगी। सोमेन मित्रा ने माना कि बंगाल में कांग्रेस की सांगठनिक क्षमता जनसभा करने की नहीं है। केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ रानी राशमनि में रैली करने का फैसला किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो