scriptपश्चिम बंगाल : दक्षिण 24 परगना में केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी का काफिला रोका | TMC supporters to stop convoy of Union Minister Debashree Choudhary | Patrika News
कोलकाता

पश्चिम बंगाल : दक्षिण 24 परगना में केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी का काफिला रोका

पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल में चक्रवात तूफान ‘बुलबुलÓ से हुई क्षति के आकलन के लिए शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना के दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी का तृणमूल कार्यकर्ताओं के एक समूह ने विरोध किया।

कोलकाताNov 15, 2019 / 04:36 pm

Prabhat Kumar Gupta

पश्चिम बंगाल : दक्षिण 24 परगना में केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी का काफिला रोका

पश्चिम बंगाल : दक्षिण 24 परगना में केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी का काफिला रोका


कोलकाता.
पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल में चक्रवात तूफान ‘बुलबुलÓ से हुई क्षति के आकलन के लिए शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना के दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी का तृणमूल कार्यकर्ताओं के एक समूह ने विरोध किया। वे देवश्री के खिलाफ ‘वापस जाओÓ जैसे नारे लगाए और काला झंडा दिखाया। इसे लेकर स्थानीय पुलिस, सुरक्षा कर्मियों और तृणमूल कार्यकर्चाओं के बीच नोंकझोक हुई। बाद में केंद्रीय मंत्री चौधरी ने बताया कि वह चक्रवात के बाद जमीनी हालात के बारे में जानने के लिए जिले में आई थीं।
चक्रवात के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत होने के साथ ही भीषण तबाही हुई है। गोसाबा पहुंचने के कुछ ही देर बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उनका काफिला रोक दिया। सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि चक्रवाती के बाद बुधवार को जिले के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को भी ऐसे ही विरोध का सामना करना पड़ा था। तृणमूल कांग्रेस पर ‘ओछी राजनीतिÓ करने का आरोप लगाते हुए बाबुल ने कहा कि वह जमीनी स्तर के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक रिपोर्ट सौंपेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो