scriptउपचुनाव: वार्ड 117 पर तृणमूल का कब्जा बरकरार, भाजपा दूसरे स्थान पर | tmc won the by-election at ward no.117 | Patrika News

उपचुनाव: वार्ड 117 पर तृणमूल का कब्जा बरकरार, भाजपा दूसरे स्थान पर

locationकोलकाताPublished: Dec 21, 2018 05:42:37 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

कोलकाता नगर निगम के वार्ड नं. 117 के उपचुनाव में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस ने बाजी मार ली है। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिंह ने 7926 वोट प्राप्त किए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा उम्मीदवार सोमनाथ बंद्योपाध्याय को 2444 वोट मिले।

Kolkata, West Bengal, India

उपचुनाव: वार्ड 117 पर तृणमूल का कब्जा बरकरार, भाजपा दूसरे स्थान पर

– दो साल के बाद मिला वार्ड को पार्षद:

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम के वार्ड नं. 117 के उपचुनाव में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस ने बाजी मार ली है। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिंह ने 7926 वोट प्राप्त किए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा उम्मीदवार सोमनाथ बंद्योपाध्याय को 2444 वोट मिले। दोनों के बीच 5482 वोटों का फासला रहा। एक हजार 11 वोट पाकर माकपा उम्मीदवार अमिताभ कर्मकार तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रभिषेक सिंह रहे। उन्हें 436 वोट मिले हैं। 2015 में उक्त वार्ड में तृणमूल की जीत हुई थी और भाजपा दूसरे पायदान पर खड़ी थी। हालांकि 2015 की तुलना में इस बार भाजपा के वोट प्रतिशत में 9 फीसदी की कमी आई है।
——————————–

– तृणमूल समर्थकों में उल्लास:


गत 16 दिसबंर को हुए उपचुनाव में वार्ड के कुल 18 हजार 893 में से 12 हजार 15 मतदाताओं ने वोट डाले थे। पार्टी की जीत होते ही तृणमूल समर्थक खुशी से नाच उठे। पूरे इलाके में ममता बनर्जी और अमित सिंह के नारे लगने लगे। साथ ही अमित के पिता व पड़ोसी वार्ड 118 के पार्षद व एमआईसी तारक सिंह के समर्थन में भी नारेबाजी की गई। इस मौके पर मेयर फिरहाद हकीम ने अमित सिंह को बधाई दी। 2015 में उक्त वार्ड से टीएमसी नेता शैलेन दासगुप्ता ने जीत हासिल की थी। मगर वह इस वार्ड में कुछ विकास कार्य कर पाते उससे पहले ही साल 2016 में उनकी मौत हो गई। उनके मौत के बाद से ही यह वार्ड पिछले 2 सालों से पार्षदवीहिन था। आखिरकार इस वार्ड को अपना पार्षद मिल गया है। लोगों को उम्मीद है कि अब जाकर उनकी परेशानियों का निवारण होगा और यह वार्ड भी दूसरे वार्डों की तरह विकास की ओर आगे बढेगा।

——————————–


– टीएमसी का विकास बोल रहा -सिंह:


अमित सिंह ने जीत के लिए पार्टी के विकास कार्यों को हकदार बताया है। उन्होंने बताया कि शहर के दूसरे वार्डों में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए निवासियों ने तृणमूल कांग्रेस पर भरोसा दिखाया है और हम उनके भरोसे पर शत प्रतिशत खरे उतरेंगे। बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता जनता को लुभाने के लिए मुंह से बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। मगर हमें मुंह से बोलने की जरूरत नहीं पड़ती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो