scriptमालदह में तृणमूल समर्थक को मारी गोली, भाजपा पर आरोप | tmc worker is injured in a firing, tmc is blaming bjp. | Patrika News

मालदह में तृणमूल समर्थक को मारी गोली, भाजपा पर आरोप

locationकोलकाताPublished: Mar 08, 2019 04:15:37 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– मालदह जिले के रवींद्रभवन इलाके में मंगलवार की रात गोली लगने से एक तृणमूल कांग्रेस समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका नाम विश्वजीत सिल(26) है। वह इटाहार में एक सरकारी कार्यशाला में काम करता था।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

मालदह में तृणमूल समर्थक को मारी गोली, भाजपा पर आरोप

– भाजपा ने बताया इसे तृणमूल का गुटीय संघर्ष

कोलकाता. मालदह जिले के रवींद्रभवन इलाके में मंगलवार की रात गोली लगने से एक तृणमूल कांग्रेस समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका नाम विश्वजीत सिल(26) है। वह इटाहार में एक सरकारी कार्यशाला में काम करता था। सूत्रों के अनुसार बीती रात काम से घर लौटने के दौरान रवींद्रभवन इलाके में पार्टी के स्थानीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रीयाघ साहा और अन्य साथी मिल गए। वे वहां चुनाव को लेकर चर्र्चा करने लगे। इतने में वहां से थोड़ी दूर खड़ी एक काले रंग की कार से किसी ने उस पर गोली चला दी। गोली विश्वजीत के बाएं हाथ को चीरते हुए निकल गई। वह वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। इस दौरान कार वहां से तेज रफ्तार से निकल गई। विश्वजीत के साथियों ने उसे तत्परता के साथ नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
तृणमूल के स्थानीय नेताओं का दावा है कि इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ है। पार्टी का कहना है कि हमलावरों का निशाना प्रीयाघ पर था, लेकिन गोली विश्वजीत को लग गई। स्थानीय भाजपा समर्थक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टीएमसी समर्थकों को भयभीत करने के लिए यह सब कर रहे हैं। हालांकि भाजपा ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस के गुटीय संघर्ष को जिम्मेदार ठहराया है। उनके अनुसार मालदह में तृणमूल कांग्रेस के विभिन्न नेताओं और समर्थकों में अक्सर मनमुटाव चलता रहता है। यह गोलीकांड उसी का नतीजा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो