scriptपश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या | TMC worker shot dead in West Bengal | Patrika News

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

locationकोलकाताPublished: Jul 22, 2021 11:41:54 pm

शुभ्रोजीत दत्त पार्टी के वार्ड कार्यालय से घर लौट रहे थे, तभी बनिक मोड़ मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोलियों से भून दिया…

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

कोलकाता/बैरकपुर

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। हाड़वा के बाद अब बिराटी इलाके में पार्टी के दो गुटों के वीच खूनी भिड़ंत की घटना सामने आई है। बुधवार रात नीमता थाना क्षेत्र के बिराटी इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम शुभ्रोजीत दत्त बताया जा रहा है। शुभ्रोजीत दत्त पार्टी के वार्ड कार्यालय से घर लौट रहे थे, तभी बनिक मोड़ मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोलियों से भून दिया और फरार हो गए। शुभ्रोजीत के शरीर में पांच गोलियां लगी थी। जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे बैंरकपुर के पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार बुधवार को शहीद सभा कार्यक्रम के दौरान बिराटी इलाके में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में मारपीट हुई थी। बाबूलाल नामक तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को बेरहमी से पीटा गया था। बाबुलाल अस्पताल में भर्ती है। उसके बाद रात में इस वारदात को अंजाम दिया गया। लोगों का अनुमान है कि बदले की कार्रवाई के तहत शुभ्रोजीत की हत्या की गई है।
शुभ्रोजीत भवन निर्माण व्यवसाय से जुड़ा था। पुलिस वारदात के पीछे व्यवसायिक दुश्मनी की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। विस्तृत जांच जारी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी का फुटेज खंगाल कर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
इधर तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने वारदात के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने आरोप को झूठा बताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो