scriptकूचबिहार में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या | Trinamool leader shot dead in Coochbihar | Patrika News

कूचबिहार में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या

locationकोलकाताPublished: Sep 08, 2018 11:10:18 pm

मृतक का नाम मुजीबर मियां (45 ) है। आरोपी का नाम अर्जुन मंडल बताया जा रहा है। वारदात के बाद से वह फरार है।

Kolkata West bengal

कूचबिहार में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या

कोलकाता

कूचबिहार जिले के सिताई इलाके में शुक्रवार रात एक अपराधी ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की गोली माकर हत्या कर दी। मृतक का नाम मुजीबर मियां (45 ) है। आरोपी का नाम अर्जुन मंडल बताया जा रहा है। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार हिस्ट्रीशीटर अर्जुन शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के घर सिताई गया था। पंचायत बोर्ड गठन से पहले इलाके में अर्जुन के डेरा जमाने को लेकर लोगों में दहशत फैल गई। शुक्रवार की रात स्थानीय लोग अर्जुन के रिश्तेदार के घर का घेराव कर उसे इलाके से बाहर निकालने की मांग कर रहे थे। मुजीबर भी भीड़ में शामिल था। लोगों ने अर्जुन को घेर रखा था। भागते समय अर्जुन ने गोली चला दी। गोली मुजीबर को लग गई। जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉकटरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। स्थानीय तृणमूल नेताओं का आरोप है कि विपक्षी पार्टी के लोग पंचायत बोर्ड गठन के दौरान इलाके में अशांति फैलाने के उ²्ेश्य से अर्जुन को बुलाकर रखे थे। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने आरोप को झूठ बताया है। उनका कहना है कि अर्जुन मंडल युवा तृणमूल कांग्रेस का सदस्य है। गुटीय भिड़ण्त में मुजीबर की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि पंचायत बोर्ड गठन को लेकर पिछले महीने में राज्य के विभिन्न जिलों में हुई राजनीतिक हिंसा में 10 अधिक लोगों की मौत हो गई थी। अभी भी कई जगहों पर पंचायत बोर्ड गठन किया जाना बाकी है।
————

दुर्गापुर सेतु पर मालवाही वाहन में आग

कोलकाता
दक्षिण कोलकाता के दुर्गापुर सेतु पर दोपहर लगभग दो बजे एक मालवाही वाहन में अचानक आग लग गई। घटना की खबर पाकर न्यू अलीपुर थाने की पुलिस पहुंची। दमकलवाले भी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। इस घटना में किसी के हातहत होने की खबर नहीं है। प्राथमिक जांच के आधार पर आग लगाने का कारण मालवाही वाहन के इंजन में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो