scriptभाजपा करने की सजा तृणमूलवालों ने दी बेटियों को, किया प्रताडि़त | Trinamool people punished daughters for doing BJP, harassed them | Patrika News

भाजपा करने की सजा तृणमूलवालों ने दी बेटियों को, किया प्रताडि़त

locationकोलकाताPublished: Aug 04, 2021 10:50:03 pm

Submitted by:

Krishna Das Parth

नाराज हो स्कूलों में पढऩेवाली छात्राओं ने किया प्रदर्शन

भाजपा करने की सजा तृणमूलवालों ने दी बेटियों को, किया प्रताडि़त

भाजपा करने की सजा तृणमूलवालों ने दी बेटियों को, किया प्रताडि़त

कोलकाता.
बंगाल में भाजपा करने की सजा अलग-अलग समय में अलग-अलग तरीके से दी जा रही है। विधानसभा चुनाव बाद भाजपा करने वालों के घरों में तोडफ़ोड़ कर उन्हें सबक सिखाया गया। अब सजा देने का तरीका बदल दिया गया है। अब उनलोगों की बेटियों को परेशान किया जा रहा है जो अब भी भाजपा में हैं।
घटना बंगाल के कुचबिहार जिले में तूफानगंज इलाके की है। आरोप है कि यहां के जो लोग भाजपा में हैं उनकी बेटियों को परेशान किया जा रहा है। परेशान होने वाली बेटियों में ज्यादातर छात्राएं हैं। उनका आरोप है कि तृणमूल के लोग उन्हें इसलिए प्रताडि़त करते हैं क्योंकि उनके परिजन भाजपा पार्टी में है। तृणमूल के लोगों से प्रताडि़त छात्राओं ने बुधवार को रास्ता जामकर विरोध प्रदर्शन किया और अपने साथ हो रहे जुर्म को रोकने की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर छात्राओं ने जाम हटाया।

नर्सिंग होम के खिलाफ हुई कार्रवाई
-शारीरिक जांच के नाम पर मोटी रकम वसूलने का आरोप
विष्णुपुर.

बांकुड़ा के विष्णुपुर स्थित एक नर्सिंग होम के खिलाफ ने स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। उस पर शारीरिक जांच के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूलने का आरोप है।
लोगों ने यह आरोप लगाया है कि पल्स ऑक्सी मीटर से जांच कर नर्सिंग होम के लोग हर घंटे पांच सौ रुपए वसूलते थे। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि स्वास्थ्य साथी कार्ड धारकों से कितने पैसे वसूले गए हैं। एसडीओ ने कहा कि स्थानीय लोगों ने इस संबंध में शिकायत की थी। अब कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो