scriptशराब पीने से रोका तो पेट्रोल से जलाकर मारने की कोशिश | Try to kill by burning gasoline if you stop drinking alcohol | Patrika News
कोलकाता

शराब पीने से रोका तो पेट्रोल से जलाकर मारने की कोशिश

-नदिया जिले के चाकदह का मामला

कोलकाताJan 11, 2018 / 07:30 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal
नदिया . नदिया जिले के चाकदह के गोड़पाड़ा में घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर एक जने की जिंदा जलाकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पीडि़त को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका नाम शान्तनु दास है। आरोपी मौके से फरार हैं।
सूत्रों के अनुसार शान्तनु गोड़पाड़ा के पास राधा कृष्ण कालोनी का रहने वाला है। वहीं आरोपी सोमेन देवनाथ व पापाई भट्टाचार्य, शान्तनु के घर के सामने बैठकर अक्सर शराब पीते थे। आते जाते लोगों से विवाद करते थे। शान्तनु उन्हें शराब पीने से मना करता था। बुधवार की रात को भी दोनों उसी जगह शराब पी रहे थे। शान्तनु ने दोनों को शराब पीने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। दोनों वहां से चले गए। कुछ समय बाद दोनों लौटे और सीधे शान्तनु के घर में घुस गए। घर में शान्तनु अकेला ही था। दोनों शान्तनु को घसीटते हुए घर के बाहर ले आए। गालियां बकते हुए उसे पीटने लगे। इसके बाद उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। स्थानीय लोग आए और उसे चाकदह स्टेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत बिगडऩे पर कल्याणी स्थित जवाहर लाल मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाकदह थाने में मामले की शिकायत लिखवाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में शराबियों की सक्रियता से आम लोग परेशान हैं। शाम ढलते ही जगह जगह शराब के अड्डे शुरू हो जाते हैं। आते जाते लोगों पर फब्तियां कसी जाती हैं। महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। विरोध करने पर शराबी हमला करते हैं। पुलिस प्रशासन मामले में आंखे मूंदे हुआ बैठा है। जनप्रतिनिधियों को भी आम लोगों की सुध नहीं है।
मालूम हो कि एक दिन पहले ही ऐसी ही घटना पश्चिम बर्दवान के जामुडिय़ा परासिया में घटी थी। घर के सामने शराब पी रहे मनचलों को रोकने पर दो भाइयों के साथ ही गर्भवती बहन और पड़ोस की महिला को पीटने का मामला सामने आया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो