scriptयुवती को रेडलाइट एरिया में बेचने की कोशिश, 1 गिरफ्तार | Try to sell the young woman in the redlight area, arrest 1 | Patrika News

युवती को रेडलाइट एरिया में बेचने की कोशिश, 1 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: May 10, 2018 10:29:47 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

बेचने की कोशिश करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

kolkata west bengal
कोलकाता. बनगांव के सातबेरिया की मानसिक रूप से निशक्त युवती को रेडलाइट एरिया में बेचने की कोशिश की गई। केस्टोपुर में रहने वालों ने युवती को उसके घर पहुंचा दिया। उसे बेचने की कोशिश करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम मालती मण्डल है। मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होने के कारण बीच-बीच में वह घर से बाहर निकल जाती थी। 29 अप्रेल को घर से बाहर चली गई। आरोप है कि मालती मण्डल ने उसे ट्रेन में बैठकर कोलकाता ले आई। उसे सोनागाछी इलाके में बेचने वाली थी पर युवती वहां से भाग निकली। इसके बाद वह केस्टोपुर इलाके में घूमती रही। लोगों ने उसे घर पहुंचा दिया। घरवालों ने मालती के खिलाफ शिकायत की थी उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

सेल्फी के चक्कर में किशोर की गई जान
-टैंकर पर चढ़ ले रहा था सेल्फी
-करंट लगने से हुई मौत
बर्दवान . बर्दवान के भिजेल शेड इलाके में तेल के टैंकर पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। बुधवार की रात को यह घटना घटी। किशोर का नाम अतुल कुमार पासवान (१४) है। वह बर्दवान लोक कॉलोनी का रहने वाला था। वह कक्षा आठवीं का छात्र था। छात्र के पिता रेलवे में कार्यरत हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेलवे सुरक्षा बल ने २ हॉकरों को किया गिरफ्तार
सियालदह रेलवे स्टेशन की साउथ (दक्षिण) शाखा के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल की ओर से सर्कुलर रेलवे में गुरुवार को चलाये गए एक विशेष अभियान के दौरान २ अवैध हॉकरों को गिरफ्तार किया। दोनों हॉकर सियालदह बीबीडी बाग लोकल की महिला बोगी में सामान बेचने में व्यस्त थे। रेलवे पुलिस बल साउथ पोस्ट को कई दिनों से महिला यात्रियों से इसकी शिकायत मिल रही थी। उसी शिकायत के आधार पर रेलवे पुलिस ने अभियान चलाया। दोनों हॉकरों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 144 (२) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त कुल 3 ऐसे यात्रियों को गिरफ्तार किया गया जो महिला बोगी में यात्रा करते हुए अभियान के दौरान पकड़़े गए। इनके खिलाफ भी रेलवे अधिनियम की धारा 162 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेलवे पुलिस बल ने इन्हें जीआरपी को सौंप दिया। पांचो आरोपियों को सियालदह रेल कोर्ट में पेश किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो