scriptभाजपा के दो विधायक विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले | Two BJP MLAs meet Chief Minister Mamata Banerjee in the assembly | Patrika News

भाजपा के दो विधायक विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले

locationकोलकाताPublished: Feb 09, 2021 12:26:10 am

Submitted by:

MOHIT SHARMA

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में हुए थे शामिल। दोनों के तृणमूल में शामिल होने की संभावना तेज। पहले थे तृणमूल में ही

सीएम ममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चल रही पाला बदल की राजनीति के बीच भाजपा के दो विधायकों ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। उत्तर 24 परगना के नोवापड़ा के विधायक सुनील सिंह और बनगाँव उत्तर के विधायक विश्वजीत दास ने सोमवार को विधानसभा में ममता बनर्जी से मुलाकात की। इसके बाद से दोनों के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। दोनों पहले तृणमूल कांग्रेस में थे। तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। वर्ष 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। सुनील सिंह और विश्वजीत दास की मुख्यमंत्री से मुलाकात के समय शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम और खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक भी उपस्थित थे।
सुनील सिंह से इस बारे में प्रतिक्रिया पूछने पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। दो उंगलियों से विजय ***** चिन्ह दिखाते हुए निकल गए। बाद में टेलीफोन पर सम्पर्क करने पर सिंह ने कहा कि जो भी बोलेंगे मंगलवार को बोलेंगे।
विश्वजीत दास ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकासमूलक परियोजनाओं के सम्बन्ध में बातचीत के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। सुनील सिंह भाजपा के प्रभावशाली सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार हैं। अर्जुन सिंह से इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वे उक्त मुलाकात के बारे में कैसे कुछ बोल सकते हैं। अगर वे लोग पार्टी छोड़ेंगे तो उनके खिलाफ कर्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो